Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों के लिए एलोवेरा के गजब फायदे

अकसर दूसरों के खूबसूरत बालों को देखकर मन में जलन महसूस होती है। स्टाइलिंग टूल्स और प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर-कर के और बाहर के मौसम की वजह से बालो को बहुत नुकसान पहुंचता है।
इस तरह हमारे स्वस्थ बाल भी टूटने और गिरने लगते हैं। लेकिन आज हम आपकी इस मुश्किल को भी दूर करने वाले हैं। एलोवेरा की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकार बना सकती हैं।

एलोवेरा एकसाथ ही कई तरह की बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है और इसकी सबसे खास बात ये है कि ये बहुत सस्ता होता है। कहा जाता है कि एलोवेरा में 75 न्यूट्रिशनल फायदे होते हैं लेकिन आपको बता दें कि इसके पौधे में 100 से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आखिर ऐलोवरा बालों पर ऐसा क्या असर करता है जो उसकी सारी मुश्किलें ही दूर हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे छिपा सच और एलोवरो की खास बातें।
एलोवेरा में प्रोटिओलाइटिक एंजाइम्स होते हैं जो स्कैल्प की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करने का काम करते हैं। ये स्वस्थ फॉलिकल्स को बढ़ाकर उन्हें और बेहतर और बालों को जल्दी बढ़ने में मदद करते हैं।
एलोवेरा लगाने से बाल कुछ ही समय में मुलायम और रेशमी हो जाते हैं। मुलायम बालों पर कोई भी हेयरस्टाइल बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है और इन्हें आप हमेशा खुले भी रख सकती हैं।
एलोवेरा की मदद से आप बालों के टूटने की समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं। बालों को भारी और मजबूत बनाने का ये प्राकृतिक तरीका है।
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेंट्री यौगिक होते हैं जो स्कैल्प को नरम बनाए रखते हैं और उसे जलन वगैरह से बचाकर रखते हैं।
एलोवेरा एंटीफंगज होता है और इसलिए ये डैंड्रफ और फ्लेकिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।
प्रोटिओलाइटिग एंजाइम्स के अलावा एलोवेरा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में होता है जोकि तुरंत बालों के फॉलिकल्स को पोषण देते हैं।
एलोवेरा बालों को कंडीशन कर पोषण को लॉक कर देता है और नमी के स्तर को बनाए रखता है।
एलोवेरा की सबसे खास बात तो ये है कि इसे आप अपने घर के किचन गार्डन या बालकनी में उगा सकते हैं। ये बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
एलोवेरा के फायदे जानने के बाद अब जान लेते हैं कि आप अपने नियमित हेयर केयर रूटीन में इसे किस तरह से शामिल कर सकते हैं।
जादुई तरीका
नारियल तेल, एलोवेरा को समान मात्रा में लें। इससे मजबूत, मुलायम और बाउंसी बाल पाए जा सकते हैं। हफ्ते में दो बार आप इसे लगा सकते हैं और जितने समय के लिए चाहें इसे बालों पर लगा छोड़ सकते हैं।
इस घोल से सिर की मालिश करें और धीरे-धीरे बालों के सिरे तक आकर मसाज करें। बालों के सिरे सबसे ज्यादा खराब होते हैं इसलिए इन पर ज्यादा ध्यान दें। बालों पर इसे लगाने के बाद शॉवर कैप पहन लें और इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
ये जादुई कंडीशनिंग रेसिपी बालों और सिर की त्वचा को पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदान करती है। ये मास्क बालों को संभाल भी रखता है। इसलिए इसे लगाने के बाद आपको बालों को ट्रिम करवाने की जरूरत नहीं है।
कहा जाता है कि एलोवेरा त्वचा को सनबर्न से बचाता है लेकिन बोल्डस्काई में हम इस बात को टेस्ट कर चुके हैं कि ये बालों के लिए भी किसी सुपरहीरो से कम नहीं है।
अगर आप भी अपने बालों को केमिकलयुक्त प्रॉडक्ट्स से दूर रखकर प्राकृतिक तरीकों से पोषण देना चाहते हैं तो एलोवेरा आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।



Click it and Unblock the Notifications
