Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रूखे बालों को बनाएं सॉफ्ट, कोकोनट हेयर कंडीशनर

अगर आप अपने बालों के लिये हमेशा ही फिक्रमंद रहती हैं तो आपको अपना तेल, शैंपू और कंडीशनर काफी सोंच समझ कर लेना चाहिये। शैंपू आप चाहे जितना अच्छा यूज़ करें पर अगर आप उसके बाद कंडीशनर नहीं लगाती हैं तो आपके बाल रूखे हो सकते हैं। बालों के लिये जितनी अच्छी प्राकृतिक चीजें होती हैं, उतनी कोई चीज नहीं होती। बाल अगर पतले होने शुरु हो चुके हैं तो उन पर अभी से ही प्राकृतिक कंडीशनर लगाना शुरु कर दें जिससे वे महजबूत हो जाएं। अगर आप भी बालों को बाजारू चीजों से नहीं बल्कि नेचुरल चीजों से पैंपर्र करना चाहती हैं तो उनके लिये बनाएं नारियल से बना हेयर कंडीशनर।

अगर आप बाजार से या फिर घर पर ही नारियल दूध निकाल सकती हैं तो आप इस कंडीशनर को आराम से बना सकती हैं। नारियल में ढेर सारा विटामिन ई होता है जिससे यह एक उत्कृष्ट कंडीशनिंग के गुणों से भरा होता है।
इस प्रकार, यह आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक चमक लाता है। यह रूखे और डैमेज बालों को रिपेयर करता है। यह रूसी, दो मुंहे बालों और खुजली को सिर से मिटाता भी है।
केला:
अपने बालों को अतिरिक्त नरम और अच्छा रखने के लिय इस अद्भुत और प्रभावी बालों के कंडीशनर केले को चुनें। यह बालों को नरम करता है और उलझे बालों को सुलझाता भी है।
शहद
इसमें एक प्राकृतिक नमी होती है जो कि बालों को रूखा होने से बचाती है। यह बालों को मुलायम रखने में काफी मदद करती है। यह अच्छा कंडीशनर और मॉइस्चराइज़र है, क्योंकि इसमें पानी के अणुओं को आकर्षित करने और अपने अन्दर बनाए रखने की क्षमता होती है। यह बालों को चमकीला और नरम बनाता है। यह विटामिन और खनिज से भी भरा हुआ है।
कोकोनट मिल्क:
कोकोनट मिल्क उन लोगों के लिए बिलकुल सही है, जिनके बालों को मजबूती और उसी तरह की जरूरत होती है। कोकोनट मिल्क में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि बालों को घना बनाने में और हेल्दी रखने में काफी ज्यादा मदद करता है।
कंडीशनर बनाने के लिये सामग्री- 1 पका केला ½ कप नारियल दूध 2 टीस्पून शहद
कंडीशनर बनाने का तरीका- एक कटोरे में बताई हुई मात्रा में केला, नारियल का दूध और शहद मिक्स कर लें। फिर इन सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें। इसे तब तक चलाएं जब तक कि यह पूरी तरह से पेस्ट ना बन जाए। आपका नेचुरल कंडीशनर यूज़ करने के लिये रेडी है।
कंडीशनर को कैसे लगाएं बालों को पहले शैंपू से धो लें। उसके बाद बालों में यह नेचुरल कंडीशनर लगाएं। इस कंडीशनर को हाथों से पूरे बालों में लगाएं और 15 मिनट के लिये रूकें। उसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
