Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vitamin E Oil को ऐसे करें प्रयोग चमक जाएंगे बाल

क्या आप बालों को शाइनी बनाने के लिये स्टोर से लाए हुए सीरम का प्रयोग करती हैं और भी बालों में वो शाइन नहीं आती? अगर आपको अपने बाल हेल्दी और शाइनी चाहिये तो आज से ही Vitamin E Oil को सिर में लगाना शुरु कर दें।

इससे ना केवल बालों का टेक्सचर सुधरता है बल्कि बालों में शाइन भी आती है। आप केवल विटामिन ई कैप्सूल का ही सहारा नहीं बल्कि इसमें अन्य तेल को भी मिला कर लगा सकती हें। कई महिलाएं विटामिन ई को चेहरे पर लगाती हैं लेकिन आज हम इसे बालों में लगाने का तरीका भी बताएंगे।

1. Vitamin E तेल और बादाम तेल
विटामिन ई की कैपसूल से तेल निकाल कर 2 चम्मच बादाम तेल में मिक्स करें। फिर इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगा लें और 20-25 मिनट तक सूखने दें। बाद में सिर को शैंपू कर लें। इस विधि को हर हफ्ते करें जिससे मुलायम और चमकीले बाल पा सकें।
2. Vitamin E Oil और फिश ऑइल
2 विटामिन ई की कैप्सूल तोड़ कर तेल निकालें और उसमें फिश ऑइल मिलाएं। दोंनो को मिला कर अपने बालों में लगाएं। फिर इसे सिर पर 1 घंटे तक रखें और बााद में शैंपू से धो लें। इस नुस्खे को आप हफ्ते में एक बार यूज़ कर सकती हैं।

3. Vitamin E Oil और दही
2 चम्मच दही में 2-3 विटामिन ई की कैप्सूल का तेल मिलाएं। इससे सिर की मसाज करें और सिर को शावर कैप से ढंक लें। 1 घंटे के बाद गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें। आप इसे हफ्ते में एक बार यूज करें और चमकीले बाल पाएं।
4. Vitamin E Oil और मयोनीज
2-3 चम्मच मयोनीज़ को 2 विटामिन ई कैपसूल के तेल के साथ मिक्स करें। इसे सिर पर लगाएं और 40-45 मिनट तक रहने दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो कर सिर पर शैंपू लगा लें। इसे हर दूसरे हफ्ते में लगाएं जिससे बाल शाइनी बनें।

5. Vitamin E Oil और ऑलिव ऑइल
विटामिन ई की 2-3 कैपसूल में 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल मिलाएं। फिर इसे अपने सिर पर लगाएं और 1 घंटा रूक कर बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इस का यूज़ हर हफ्ते करें।
6. Vitamin E Oil और अवाकाडो
अवाकाडो को मसल कर उसका पेस्ट बना लें और उसमें 2-3 vitamin E की कैपसूल मिला लें। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और बालों के आखिरी छोर तक लगाएं। फिर 1 घंटे के बाद सिर को गरम पानी और शैंपू से धो लें। आप इस पेस्ट को महीने में दो बार लगा सकती हैं।

7. Vitamin E Oil, एप्पल साइडर वेनिगर और नारियल तेल
1 विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकाल कर 2 चम्मच नारियल तेल और ½ चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर के साथ मिक्स करें। फिर इसे सिर पर लगाएं और सिर को शावर कैप से ढंक लें। 40-45 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें। आप इसे हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
