Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
एलोवेरा का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो जल्दी बढ़ेंगे बाल
लंबे बालों की चाहत रखने वाले लोग इस बात से वाक़िफ़ होंगे कि ये इतना आसान काम नहीं है। लंबे, घने और मज़बूत बाल पाने में कई बार महीने, तो कई दफा साल लग जाते हैं। इस दौरान हम लंबे बालों का दावा करने वाले ना जाने कितने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं।
तो क्या बालों की लंबाई बढ़ाना संभव है? जी हां, आप ऐसा कर सकते हैं और वो भी एक चमत्कारी चीज़ से जिसका इस्तेमाल सौंदर्य के लिए ना जाने कब से होता आ रहा है और वो है एलोवेरा जेल। एलोवेरा जेल में मौजूद गुणों की वजह से बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल स्किन केयर और ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स में होता आया है।

एलोवेरा जेल में मौजूद एमिनो एसिड और एन्ज़ाइम्स हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। ये हेयर फॉल की समस्या में भी राहत देता है और बालों के वॉल्यूम को भी बनाए रखने का काम करता है।
एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल प्रॉपर्टी भी पाई जाती है जो स्कैल्प को राहत देता है और रूखेपन को खत्म करता है। ये डैंड्रफ से निपटने में भी मदद करता है। आज हम एलोवेरा से जुड़ी कुछ ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करेंगे। जानते हैं कौन सी विधियां हैं वो।

एलोवेरा जेल और शहद
सामग्री
5 चम्मच एलोवेरा जेल
3 चम्मच नारियल का तेल
2 चम्मच शहद
कैसे तैयार करें
एक बाउल में एलोवेरा जेल, नारियल का तेल और कच्चा शहद लें। इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनटों के लिए मसाज करें। अब इसे जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। अब अपने बालों को शावर कैप से ढक लें और तकरीबन 25 मिनट के लिए छोड़ दें। अब सल्फेट फ्री शैम्पू से अपना सिर धो लें और कंडीशनर लगा कर फिर वॉश कर लें।

एलोवेरा जेल और प्याज़ का रस
सामग्री
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 कप प्याज़ का रस
कैसे तैयार करें
सबसे पहले दो से तीन बड़े प्याज़ लें और इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और उसमें एलोवेरा जेल डालें। इसे अपने स्कैल्प में लगाएं और एक घंटे तक इंतज़ार करें। अब आप अपने बालों को शैम्पू से धो सकते हैं।

एलोवेरा जेल और कोकोनट मिल्क
सामग्री
4 चम्मच एलोवेरा जेल
4 चम्मच कोकोनट मिल्क
1 चम्मच कोकोनट ऑयल
कैसे तैयार करें
एक साफ़ बाउल लें और उसमें एलोवेरा जेल, नारियल का दूध और नारियल का तेल डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। आप इस बात का ध्यान रखें कि ये मिश्रण आप जड़ों से लेकर पूरे बालों में लगाएं। एक घंटे तक इंतज़ार करें ताकि आपके स्कैल्प द्वारा ये अब्सॉर्ब हो जाये और फिर किसी सौम्य शैम्पू से इसे धो लें।

हिबिस्कस और एलोवेरा
सामग्री
2 चम्मच हिबिस्कस के फूल
1 कप एलोवेरा जेल
कैसे तैयार करें
एक बाउल में दोनों सामग्री लें और उन्हें तब तक मिलाएं जब तक वो एक स्मूद पेस्ट ना बन जाए। इसे अपने स्कैल्प पर लगाना शुरू करें और पूरे बालों में इसे लगा लें। इसे 45 मिनट के लिए लगा छोड़ दें और फिर किसी सौम्य शैम्पू से अपना सिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
