Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुल्तानी मिट्टी चेहरे ही नहीं बल्कि आपके बालों के लिए है वरदान
महिलाओं को बालों के झड़ने के अलावा और जिस चीज़ का डर रहता है, वो है डैंड्रफ। किसी को भी कंघी करने के बाद अपने बालों और कपड़ों पर छोटे छोटे सफ़ेद डैंड्रफ के कण देखना बिल्कुल पसंद नहीं है।
लेकिन जब ये सामने आ जाते हैं तो लोग इससे निजात पाने का सही तरीका ढूंढने लगते हैं। उन्हें ये चिंता सताने लगती है कि इससे जल्दी छुटकारा कैसे पाया जाए।

तब ऐसे वक़्त में काम आते हैं घरेलू नुस्खे। जब भी बालों के देखभाल की बात आती है तब घरेलू उपाय बेस्ट होते हैं। इनमें खर्च भी ज़्यादा नहीं करना पड़ता और ये सुरक्षित भी होते हैं। क्या आपने कभी डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया है?
मिनरल्स और नुट्रिएंट्स से भरपूर मुल्तानी मिट्टी चेहरे और बालों के लिए काफी लाभदायक है। पुराने समय से ही सौंदर्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए महिलाएं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करती आयी हैं। इस लेख की मदद से आप भी जानिए मुल्तानी मिटटी से बालों को क्या फायदे मिलते हैं और डैंड्रफ दूर करने के लिए कैसे इस मिट्टी से बनाएं हेयर पैक।

मुल्तानी मिट्टी से बालों को मिलते हैं ये फायदे
ये आपके स्कैल्प को साफ़ करता है और धूल, गंदगी, ऑयल और चिपचिपाहट से निजात दिलाता है।
जिनके बाल और स्कैल्प ऑयली है उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
ये आपके हेयर फॉलिकल्स को मज़बूती देता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
ये आपके बालों को पोषण देता है और उन्हें मज़बूत, मोटे और चमकदार बनाता है।
ये हेयर फॉल की समस्या से राहत देता है।

डैंड्रफ के लिए कैसे प्रयोग में लाएं मुल्तानी मिट्टी?
सामग्री:
4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
2 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच दही
1 चम्मच बेकिंग सोडा

कैसे तैयार करें मास्क?
- एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा नींबू का रस ले लें। अब इन दोनों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें दही मिलाएं और नींबू-मुल्तानी मिट्टी के मिश्रण के साथ अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिला लें और हल्का गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अगर ज़रूरत पड़े तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें।
- अब ये पेस्ट इस्तेमाल के लिए तैयार है।
- बीच से मांग निकल कर बालों को दो भागों में बांट लें। अब आगे से बालों को छोटे छोटे सेक्शन में बांटे।
- एक सेक्शन को एक बार में लें और उसमें ब्रश की मदद से पैक लगाना शुरू करें।
- पूरे सिर में ये लगा लेने के बाद आप शॉवर कैप पहन लें और 30 मिनट तक रुकें। अब बालों को, आप जो शैम्पू इस्तेमाल करते हैं उससे धो लें और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं तो इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
- मुल्तानी मिट्टी आपके सिर से ऑयल, चिपचिपाहट और गंदगी साफ़ कर देगी जो डैंड्रफ की असली वजह है।
- नींबू के रस में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ हटाने में मदद करते हैं।
- दही आपके स्कैल्प में से बैक्टीरिया हटाता है जिसकी वजह से ही स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ पैदा होता है।
- बेकिंग सोडा स्कैल्प पर मौजूद किसी भी तरह के फंगस से लड़ता है।

कैसे लगाएं ये पेस्ट




Click it and Unblock the Notifications
