Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सिर के डैंड्रफ से हैं परेशान तो प्याज का रस है वरदान, ऐसे लगाइये
रूसी यानी की डैंड्रफ की वजह से सर्दियों में काफी दिक्कत हो जाती है। यह ऐसी चीज है जो जल्दी सिर से जाती नहीं है पर हां, इसे कंट्रोल जरुर किया जा सकता है। रूसी युवा और वयस्कों में सबसे सामान्य और परेशान करने वाली समस्या है। रूसी किसी भी उम्र में हो सकती है और अक्सर शर्मिन्दगी का कारण बनती है क्योंकि यह बालों से गिरती रहती या फिर सिर पर चिपकी रहती है या कभी-कभी कपड़ों पर भी दिख जाती है। इस समस्या के सामान्य लक्षण सिर में जलन, खुजली और त्वचा का रूसी के रूप में गिरना आम हैं। बाल झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं, अश्वगंधा करें यूज़

वैसे तो रूसी को दूर करने के लिये बाजार में काफी प्रोडक्ट मिल जाएंगे जो कि वादा करेंगे ये रूसी को जड़ से खतम कर देंगे पर होता कुछ नहीं है। अगर आपको रूसी को घरेलू उपचार से ठीक करना है तो हम आपको बता रहे हैं कि प्याज के रस से इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। रूसी की वजह से झड़ रहे हैं बाल तो ओटमील हेयरपैक है सबसे बेस्ट

1. प्याज का रस और नींबू का रस-
2 चम्मच प्याज के रस में 3-4 बूंद नींबू के रस की मिलाएं। इस घोल को अपने सिर पर डाल लें। फिर उंगलियों से सिर की हल्के हल्के मसाज करें। अब सिर पर इसको ऐसे ही 15 मिनट के लिये लगे रहने दें। फिर सिर को हल्के गरम पानी से धो लें। इस घरेलू सल्यूशन को वीक में दो बार जरुर यूज करें।

2. प्याज का रस और एलो वेरा जेल
1 चम्मच प्याज के रस में 3-4 चम्मच एलो वेरा का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर की मसाज करें और हल्के गरम पानी से सिर को धो लें। इस घोल को वीक में दो बार लगाएं।

3. प्याज का रस, बेकिंग सोडाा और जैतून तेल
½ टीस्पून बेकिग सोडे में 1 टीस्पून प्याज का रस और 2 टीस्पून जैतून के तेल की मिलाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 20-25 मिनट तक रहने दें। बाद में सिर को गरम पानी से धो लें। आप इसे पेस्ट को महीने में कम से कम दो बार लगा सकते हैं, इससे आपको रूसी से काफी आराम मिलेगा।

4. प्याज का रस, नारियल तेल और टी ट्री ऑइल-
1 टीस्पून प्याज के रस में 2 टीस्पून नारियल तेल और 4-5 बूंद टी ट्री ऑइल की मिक्स करें। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं। 20 निट के बाद इसे शैंपू से धो लें। आप इसे हर हफ्ते लगा सकते हैं।

5. प्याज का रस और एप्पल साइडर वेनिगर
दो चम्मच सेब के रस को चार-पांच चम्मच प्याज के रस के साथ मिलाकर लगायें। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक सिर पर लगाये रखने के बाद सिर को अच्छी तरह से धुल लें। इस घोल को हर हफ्ते लगाएं।
6. प्याज का रस और शहद
प्याज के रस में प्रतिजैविक लक्षण होते हैं, जो सिर की सफाई के साथ-साथ रूसी तथा अन्य प्रकार के संक्रमणों को भी दूर करता है। इससे बाल मजबूत और चमकदार होते हैं। प्राकृतिक रूप से रूसी के इलाज के लिये प्याज के रस को एक चम्मच शहद में मिलाकर सिर में लगायें। इसे 20 मिनट तक सिर पर लगा रहने दें और फिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
