Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से जाने गर्मियों में Hair Care Tips
गर्मियों में पसीने और धूप की वजह से बाल कमजोर और पतले हो जाते है। धूल प्रदूषण और तेज धूप बालो की जड़े को कमजोर बना देती है। जिसका नतीजा होता है, बालों में खुश्की और बेजान पतले बाल।
आज हम आपको हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए गए कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है कि जिन्हें सिर्फ फॉलो करने से ही आप बालों को सुरक्षित कर उन्हें मैंटेन कर सकते है। इनके लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरुरत नहीं है।
कुछ साधारण आयुर्वेदिक नुस्खों से बालों की सभी समस्याओं से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकता है, आइए जानते है कैसे?

प्री कंडीशनिंग करें
अगर आपके बाल हद से ज्यादा ड्राई या रूखे हो रहे हैं तो इनको प्रीकंडीशनिंग करने की ज़रूरत है। इसके लिए धोने से पहले 5 मिनट तक सरसों के तेल से स्कैल्प की मसाज कीजिये और फिर कुछ देर के बाद पानी से धो डालिये। लेकिन गर्मी के दिनों में सूर्य के सीधे संपर्क में आने से बचें।

नेचुरल कलर
ऑयली या नार्मल बालों को रंगने के लिए मेहंदी में एक चम्मच दही तथा पानी मिलाकर बनाया गया पेस्ट लगाना चाहिए। यह बालों के प्राकृतिक रंग को चमकदार बनाता है। इस मिश्रण को बालों पर 15 मिनट तक लगा रहने के बाद बालों को साफ, ताजे पानी से धो लेना चाहिए।

ट्रीम करवाएं
दो मुंहें बालों की समस्या का अभी तक कोई प्रभावी उपचार नहीं ढूंढा गया है। ऐसे में बालों को नियमित समय पर कटवाते रहना तथा प्रीकंडीशनिंग, दोनों ही प्रभावी उपाय माने जाते हैं।

डेंड्रफ से बचने के लिए
रूसी की समस्या से मुक्ति के लिए महीने में दो बार हल्दी में पानी मिलाकर बने पेस्ट या लेप को सिर पर 10 मिनट तक लगाने के बाद बालों को साफ एवं ताजे पानी से धो लेना चाहिए। बालों की रूसी में हल्दी रामबाण का काम करती है।

डॉक्टर की सलाह लें
यदि बालों में तैलीय रूसी की समस्या है तो प्रतिदिन बाल धुलने चाहिए और सिर पर किसी भी हेयर केयर पैक का उपयोग नहीं करना चाहिए। ज्यादा डैंड्रफ होने पर डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

हाइड्रेड रहें
हबीब के अनुसार, यूं तो सिर के बाल हर मौसम में झड़ते हैं, लेकिन गर्मी व बरसात में यह समस्या बढ़ जाती है। इसकी एक वजह गर्मियों में अधिक पसीना निकलना भी है। इसलिए जरूरी है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ रहे। इसके लिए पानी, जूस, नारियल पानी आदि भरपूर मात्रा में लेते रहें।

ये लोग न करें ऑयल मसाज
अगर आपके हेयर ऑयली है तो नमी (humid) के वजह आपको हेयर मसाज से बचाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो आपको मसाज करने की जरुरत नहीं है क्योंकि नेचुरली बालों की जड़ों में तेल बनने लगता है। इसके अलावा अगर काम के सिलसिले में आपको घंटो बाहर रहना पड़ता है तब भी आपको हेयर ऑयलिंग को अवॉईड करना चाहिए वरना इससे जड़ों में धूल और मिट्टी जम जाती है और बालों टूटने लगते है।



Click it and Unblock the Notifications
