Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डैंड्रफ से लेकर गंजेपन में राहत दे सकता है काली मिर्च, बस ऐसे करें इस्तेमाल
मौजूदा लाइफस्टाइल के कारण बालों को स्वस्थ बनाए रख पाना आसान काम नहीं है। स्ट्रेस, खानपान का ध्यान ना रखना, प्रदूषण, नींद पूरी ना होना और भी ऐसी वजह हैं जो आपके बालों की क्वालिटी को खराब कर रहे हैं। अगर आप हेल्दी और चमकदार बाल चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपना रूटीन ठीक करना होगा। उसमें सबसे पहले आपको अपने खानपान की आदतों को सुधारने की जरूरत है।

हेल्दी डाइट के साथ यदि आप कुछ घरेलू उपाय करते हैं तभी उन नुस्खों का रिजल्ट अच्छा मिल पाएगा। अब तक आप काली मिर्च का इस्तेमाल अपने भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते आए हैं लेकिन इससे जुड़े कुछ ऐसे नुस्खे हैं जो आपको टूटते-झड़ते और फ्रिजी बालों तथा डैंड्रफ आदि से राहत दिलाते हैं। जानते हैं कि हेल्दी और शाइनी बालों के लिए काली मिर्च का प्रयोग कैसे करना चाहिए।

बालों को सफ़ेद होने से रोके
आप तीन से चार चम्मच दही लें और उसमें एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर तकरीबन 20 मिनट तक रखें फिर अच्छे से शैम्पू कर लें। दही आपके बालों को मॉइश्चर देगा तो वहीं काली मिर्च में मौजूद कॉपर बालों को सफेद होने से रोकता है।

डैंड्रफ से राहत पाएं
आप जिस तरह भोजन में काली मिर्च संभलकर उपयोग में लाते हैं, ठीक उसी तरह बालों के लिए भी इसका प्रयोग सही मात्रा में करें। काली मिर्च की मात्रा ज्यादा हो जाने से आपके स्कैल्प में इचिंग और जलन की समस्या हो सकती है। डैंड्रफ से निजात पाने के लिए आप काली मिर्च का नुस्खा अपना सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी स्कैल्प को साफ़ रखने में मदद करता है। आप इसके लिए वर्जिन ऑलिव ऑयल लें और उसमें बस चुटकीभर काली मिर्च पाउडर मिला लें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। इसे पूरा दिन लगा रहने दे और फिर अगले दिन हेयर वॉश कर लें।

गंजेपन को रोकने में करे मदद
काली मिर्च ना सिर्फ हेयर फॉलिकल को उभारती है बल्कि ये गंजापन रोकने में भी सहायक है। आप काली मिर्च को ऑलिव ऑयल में मिला लें। इस मिश्रण को एक कंटेनर में बंद करके दो हफ्ते के लिए रख दें। इसके बाद ये तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है। आप इस ऑयल को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद ठंडे पानी से हेयर वॉश कर लें।

पाएं मुलायम बाल
सॉफ्ट और शाइनी बालों के लिए आप दो चम्मच नींबू का रस लें और उसमें एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर अच्छे से हेयर वॉश करें। ये नुस्खा आपके बालों को सॉफ्टनेस देगा और साथ ही स्कैल्प भी साफ़ करेगा।
नोट: आप कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें तथा किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
