Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
DIY Hair Mask: घने और चमकदार बालों के लिए लगाए ऐलोवेरा और प्याज, जानें कैसे लगाएं और फायदे
प्याज और एलोवेरा दोनों को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, और जब ये एक साथ मिल जाए तो क्या कहना। जी हां, इन्हें एक साथ मिलाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जिससे ना केवल बालों की क्वालिटी इंप्रूव होती है बल्कि इससे बाल कई गुना तेजी से बढ़ते है।
दरअसल प्याज में सल्फर की मात्रा अधिक होती है, जिससे उसमें कॉस्टिक बनता है, लेकिन एलोवेरा जेल की शांतिदायक और मॉइस्चराइजिंग प्रकृति इसका मुकाबला कर सकती है।
तो आइए जानते है स्वस्थ और सुंदर बाल पाने के लिए आप इन दोनों का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
प्याज कैसे बढ़ाता है हेयर ग्रोथ

1: केराटिन में बढ़ोतरी
प्याज में बहुत अधिक मात्रा में सल्फर होता है, जिसका उपयोग केराटिन नामक मुख्य बाल बनाने वाले प्रोटीन के निर्माण के लिए किया जाता है। लगभग 65%-95% बाल केराटिन से बने होते हैं। नए हेयर सेल्स को बनाने के साथ-साथ डेमेज हेयर की रिपेयर के लिए इस स्ट्रक्चल प्रोटीन की आवश्यकता होती है। ऐसे में केराटिन की अच्छी सप्लाई बालों के फॉलिकल को स्वस्थ, मजबूत और घना बनाने में मदद करती है जिससे बालों के टूटने या झड़ने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही, केराटिन बालों को तेजी से बढ़ने में भी मदद करता है।

2: बालों के फॉलिकल को देता है पोषण
प्याज का रस या प्याज का तेल सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। ब्लड की बेहतर सप्लाई बालों के फॉलिकल को अधिक पोषण देती है। जिससे बाल मजबूत, नरम और चमकदार बनते जाते है।

3: ऑक्सीडेटिव हेयर डैमेज को रोकता है
प्याज में एंटीऑक्सिडेंट कंपाउंड होते हैं जो फ्री रेडिकल्स की एक्टिविटीज को रोकते हैं। फ्री रेडिकल्स रिएक्टिव प्रतिक्रियाशील अणु होते हैं जो हेयर सैल्स और हेयर फॉलिकल्स पर हमला करते हैं, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है जो बालों को नुकसान पहुंचाता है। अगर हम इन पर ध्यान ना दें तो ये स्कैल्प में सूजन का कारण बन जाती है, जिसके कारण बालों की ग्रोथ रूक जाती है और वे लगातार गिरते रहते है।

4; स्कैल्प को साफ करता है
प्याज में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ जैसे स्कैल्प के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं, जो बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं। साथ ही, इसकी तीखी गंध जूँ को दूर भगाने में मदद करती है।

एलोवेरा कैसे बढ़ाता है हेयर ग्रोथ
एलोवेरा जेल अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें हाई मॉइश्चर कंटेट के अलावा, विटामिन, मिनरल, एंजाइम, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य कंपाउंड भी होते हैं जो आपके बालों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा जेल में प्रोटीन कंपाउंड का एक विशिष्ट समूह होता है जिसकी पूरी संरचना केराटिन के समान होती है। बालों पर इसको लगाने से क्यूटिकल्स को मजबूती मिलती है और बालों का खोया हुआ मॉइश्चर भी फिर से पाया जा सकता है।

हेयर ग्रोथ के लिए प्याज और एलोवेरा का उपयोग कैसे करें
घर पर ताजा प्याज का रस निकालें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसमें अधिकतम पोषक तत्व हैं और कोई अतिरिक्त केमिकल नहीं है। इसके बाद प्याज के रस में एलोवेरा का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिक्सर को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। बालों के फॉलिकल्स तक इसे अच्छी तरह पहुंचाने के लिए स्कैल्प में धीरे- धीरे मसाज करें। मसाज का ये तरीका स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। इस मिक्सर को कुछ घंटों तक बालों में लगा रहने दें। फिर अपने बालों को माइल्ड शैम्पू और पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
