Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हेयर ऑयल या हेयर सीरम, जानें कौन बालों के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन
क्या आप ऐसे प्रोडक्ट की तलाश में हैं जो आपके बालों की ज़रूरतों को पूरा कर सके? वैसे इसके लिए हेयर ऑयल और हेयर सीरम दोनों ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन इससे पहले कि आप किसी प्रोडक्ट को चुनें, जान लें कि इनके अलग-अलग फायदे हैं। क्यूंकि ये आपके हेयर टाइप और जरूरत के आधार पर दोनों अलग-अलग काम करते हैं।
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हेयर ऑयल और हेयर सीरम के बीच का अंतर बता रहे है। ताकि आप ये जान पाए कि आपके हेयर टाइप के हिसाब से कौन-सा ऑप्शन बेस्ट है।

क्या हेयर सीरम हेयर ऑयल जैसा ही है?
जी, नहीं। हेयर सीरम का यूज आपके बालों का ऊपरी रूप से ट्रीटमेंट करने के लिए किया जाता है, जो बालों का टेक्चर मुलायम बनाता है और उसे तुरंत चमकदार बनाता है। वहीं दूसरी ओर हेयर ऑयल आपके बालों को अंदरूनी पोषण देने और कंडीशनिंग का काम करता हैं।

हेयर सीरम आपके बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है?
- हेयर सीरम से घुंघराले बालों को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।
- बालों को सिल्की फिनिश के साथ बाहरी रूप से पॉलिश करके, हेयर सीरम आपके बालों को इंस्टेंट शाइन देता है।
- सीरम आपके बालों के लिए नमी, गर्मी, पोल्यूशन, यूवी रेडिएशन , आदि जैसे एन्वायरमेंट एलीमेंटस के खिलाफ एक प्रोटेक्टिव लेयर के रूप में काम कर सकता है।
- सीरम का उपयोग करने से आपके बालों में तुरंत सोफटनेस आ सकती है क्योंकि यह आपके बालों के क्यूटिकल्स के गेप को भरता है।

हेयर ऑयल आपके बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है?
- आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से समृद्ध, हेयर ऑयल आपके फॉलिकल्स और बालों को असाधारण पोषण देते हैं।
- हेयर ऑयल स्कैल्प के अंदर तक जाता है, दोषों को संतुलित करने वाली हेयर ऑयल की जड़ी-बूटियाँ आपके फोलिकल्स को रिपेयर कर बेजान बालों में जान ड़ाल सकती है।
- ऑयल आपके बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता हैं।
- ऑयल मसाज करने से ब्लड सर्केुलेशन बढ़ता है, जो बदले में घने और मजबूत बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

कैसे चुने
- यदि आपका वात स्तर बढ़ा हुआ है, तो आपके बाल अत्यधिक रूखे, बेजान और दो मुंहें हो जाने के साथ ही घुंघराले हो जाते हैं। वात दोष शांत करने वाली जड़ी-बूटियों जैसे यष्टिमधु, ब्राह्मी, कृष्ण टीला, मेथिका आदि से समृद्ध हेयर ऑयल उपरोक्त तरह के बालों के लिए प्रभावी रूप से काम कर सकता हैं।
- यदि आपके पित्त का स्तर ऊंचा है, तो आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिसके कारण आपके सिर में सूजन, जलन, रूसी के साथ समय से पहले सफेद बाल हो सकते है। ऐसे में पित्त दोष को संतुलित करने के लिए ठंडी जड़ी-बूटियाँ जैसे निम्बा, जप, मुस्त आदि बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- कफ को कम करने वाली जड़ी-बूटियों जैसे गुंजा, देवदार, सरियाका से समृद्ध हेयर ऑयल आपके स्कैल्प पर सीबम लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो बदले में कफ से संबंधित समस्याओं जैसे माइक्रोबियल स्कैल्प इन्फेक्शन, ऑयली डैंड्रफ, स्कैल्प एक्ने आदि को ठीक करता है।

हेयर सीरम और हेयर ऑयल को एक साथ यूज कर सकते हैं?
आपको बाल धोने से पहले अपने बालों में ऑयल लगाना होगा और अपने बालों को धोने के बाद हेयर सीरम लगाना होगा। हालांकि, अगर आपके बाल बेहद रूखे और घुंघराले हैं, तो आप हेयर सीरम लगाने के बाद अपने बालों में फिनिशर के रूप में थोड़ा सा ऑयल लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
