Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों का परमानेंट हेयर कलर हटाने के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू उपाय
बालों में कलर का ट्रेंड इन दिनों काफी तेजी से बढ़ गया है। लड़कियां स्टाइलिश लुक के लिए बालों में कलर करवाती हैं। कई बार बालों में कलर करवाने के बाद हमें वो शेड पसंद नहीं आता हैं वहीं कुछ महिलाएं अपने बालों के कलर से बोर हो जाते हैं। लेकिन परमानेंट हेयर कलर होने की वजह से बालों से रंग जल्दी नहीं हटता है।

बालों में कलर हटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर आपने भी अपने बालों में कलर करावाया है लेकिन कलर आपको पसंद नहीं आ रहा है। तो आप नेचुरल चीजों से अपने बालों का कलर हटा सकते हैं। घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करने से आपके बालों में कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। चलिए जानते हैं बालों से परमानेंट हेयर कलर हटाने के घरेलू उपाय।

सेब का सिरका
बालों से परमानेंट कलर हटाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिड आपके स्कैल्प को बिना नुकसान पहुंचाए बालों से हेयर कलर को हटा देगा।
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने का तरीका
4 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें। उसे एक कप पानी में मिलाएं। इसके बाद इसे अपने बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद शॉवर कैप से बालों को ढक लें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार बालों में एप्पल साइडर लगाएं।

बेकिंग सोड़ा
खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां ट्रेंडी आउटफिट के साथ साथ ट्रेंडी हेयर कलर करवाती हैं। हेयर कलर करवाने के बाद कई बार लड़कियों को कलर पसंद नहीं आता है, ऐसे में बालों का कलर हटाने का सोच रही है तो आप बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल दाग हटाने के लिए किया जाता है ऐसे में आप बेकिंग सोडा में एंटी डैंड्रफ शैंपू मिलाकर बालों में लगाएं। शैंपू में सेलेनियम सल्फाइड होता है जो कि बालों के रंग को फीका करने के लिए जाना जाता है।
सोड़ा इस्तेमाल करने का तरीका
बेकिंग सोड़ा और एंटी डैंड्रफ शैंपू को लें। इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे अपने बालों में लगाएं। 5 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार अपने बालों को इस मिश्रण से साफ करें। इससे आपके बालों का कलर फीक हो जाएगा।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल आप परमानेंट हेयर कलर को हटाने और हल्का करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करने का तरीका
एक बाउल में ऑलिव ऑयल लें उसे हल्क गर्म कर लें। अपने हाथों से बालों की मालिश करें। इसके बाद बालों को शॉवर कैप से ढक लें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों का कलर फीक हो जाएंगा।

विटामिन सी
कई बार स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां डार्क शेड का हेयर कलर करवाती हैं लेकिन फिर शेड पसंद नहीं आता है। जिसके बाद लड़कियां बालों का कलर हटाने के लिए महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। घर पर ही बालों का कलर हल्का कर सकती हैं। कलर हल्का करने के आप विटामिन सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन सी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
विटामिन सी का इस्तेमाल करने का तरीका
गर्म पानी में विटामिन सी की गोलियां डाले। इसके बाद इसे अपने बालों में अप्लाई करें। बालों को शॉवर कैप से कवर करें। एक घंटे के बाद माइल्ड शैंपू से अपना बालों को धो लें। हफ्ते में एक बार विटामिन सी का इस्तेमाल करें। इससे आपका हेयर कलर हट जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
