Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लंबे और घने बालों के लिए तमन्ना भाटिया ने बनाया होममेड हेयर ऑयल
लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड स्टार्स अपनी स्किन और बालों का देखभाल कर रहे हैं। करीना कपूर और दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर अपनी स्किन केयर की वीडियो शेयर की हैं। करीना कपूर ने हाल ही में होममेड फेस पैक के बारे में अपने फैंस के साथ शेयर किया है। आज हम तमन्ना भाटिया के होममेड हेयर ऑयल के बारे में बात करेंगे।

तमन्ना भाटिया ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपने फैंस के साथ होममेड हेयर ऑयल शेयर किया है। आप भी अपने घर में इस होममेड हेयर ऑयल बना सकते है। होममेड हेयर ऑयल से बाल घने और काले हो सकते है।

होम मेड हेयर ऑयल बनाने का तरीका
होममेड हेयर ऑयल बनाने के लिए नारियल तेल और प्याज की जररुत होती है। तमन्ना ने प्याज के रस के साथ नारियल तेल को मिक्स करके होममेड ऑयल बनाया है। बालों की मालिश करें। इस मिश्रण को बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं। बालों में इस मिश्रण को लगाने के लिए कॉटन को मिश्रण में डालकर बालों में लगाना चाहिए। इस मिश्रण को बालों मे लगाने से पहले इस बात का ध्यान देना चाहिए। यह मिश्रण आपके आंखों में ना चला जाएं। अपनी आंखों को बचाकर इस मिश्रण को बालों में लगाएं।

प्याज
प्याज बालों की देखभाल की करने के लिए सबसे कारगार साबित होता है। प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। बालों की ग्रोथ के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल
सिल्की बालों के लिए नारियल का तेल बहुत ही लाभदायक साबित होता है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को प्रोटीन देता है। जिससे बाल सिल्की हो जाते हैं। नारियल तेल में नेचुरल कंडीशनर पाया जाता है। जिससे बालों में शाइन देखने को मिलती हैं।

नारियल तेल और प्याज के फायदे
नारियल तेल और प्याज के रस को मिक्स करके बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती हैं। पतले बालों को लिए ये मिश्रण बहुत ही लाभदायक है।



Click it and Unblock the Notifications
