Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
हीट डैमेज हेयर को काटने की जरूरत नहीं है, बस अपनाएं यह आसान तरीके
बालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है हीट डैमेज। हीट के कारण जब बाल डैमेज हो जाते हैं तो अधिकतर लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए हेयर कट करवाना पसंद करते हैं। हीट डैमेज के कारण बाल सुस्त और बेजान नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इससे बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं और पतले दिखाई देते हैं। हालांकि, हीट डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए सिर्फ काटना ही समाधान नही है। आप अन्य कई तरीकों को अपनाकर भी इन बालों को आसानी से रिपेयर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके हीट डैमेज हेयर में एक नई जान फूंकने में मदद करते हैं-

हीट स्टाइलिंग टूल्स को कहें नो
अगर आपके बाल हीट डैमेज हो गए हैं तो ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप कुछ वक्त के लिए हील स्टाइलिंग टूल्स को पूरी तरह से अवॉयड करें। जब आप हीट-स्टाइलिंग नहीं करती हैं तो इससे खोई हुई नमी और लोच को बहाल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, हीट से ब्रेक लेने से आपके बालों को रिपेयर होने में मदद मिलती है। वहीं, अगर आपको अपने बालों को हीट-स्टाइल करने की ज़रूरत है, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे को बालों पर अवश्य लगाएं।

हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
अगर आपके हीट के कारण डैमेज हो गए हैं, तो इसका अर्थ है कि वह काफी रूखे हो गए हैं और उनमें पोषण व नमी की कमी है। इसलिए, बालों के पोषण को रिस्टोर करने के लिए आप हेयर मास्क को सप्ताह में कम से कम एक बार बालों में अवश्य अप्लाई करें। हेयर मास्क में पौष्टिक, मॉइश्चराइजिंग और मरम्मत करने वाले तत्व होते हैं, जो आपके बालों के शाफ्ट में गहराई से प्रवेश करते हैं। जिससे बाल रिपेयर होते हैं और उनकी खोई चमक वापिस आती है।

हॉट ऑयल मसाज
हीट के कारण बुरी तरह डैमेज हो चुके बालों को रिपेयर करने का एक अच्छा तरीका है कि आप हॉट ऑयल मसाज करें। सप्ताह में कम से कम एक बार स्कैल्प की गर्म तेल से मालिश करने से बालों के रोम को पोषण देने व स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। आप बालों की केयर करने के लिए नारियल तेल और ऑलिव ऑयल जैसे तेलों का चयन करें।

सही हो शैम्पू और कंडीशनर
बालों की केयर करने का पहला स्टेप उन्हें शैम्पू करना होता है। इसलिए, बालों को रिपेयर करने के लिए सही शैम्पू व कंडीशनर का चयन करना बेहद जरूरी हाता है। आप मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज से युक्त शैम्पू व कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त, बालों को वॉश करने के बाद हेयर कंडीशनर लगाना बिल्कुल भी ना भूलें। यह पोषक तत्वों और नमी को लॉक-इन करने में मदद करेगा, जिससे आपके बाल चिकने और मुलायम दिखाई देंगे।

एप्सम सॉल्ट का करें इस्तेमाल
आपको शायद पता ना हो, लेकिन हीट डैमेज हेयर को रिपेयर करने में एप्सम सॉल्ट आपके बेहद काम आ सकता है। दरअसल, एप्सम सॉल्ट बालों और स्कैल्प हेल्थ में सुधार करता है। यह गर्मी के कारण डैमेज्ड हुए कर्ली हेयर के लिए हेयर एक्टिवेटर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले थोड़ा सा कंडीशनर लें और अब इसमें एप्सम सॉल्ट को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अपने बालों को शैम्पू करने के बाद, इस मिश्रण को स्कैल्प और जड़ों में लगाने के लिए अपनी उंगलियों का उपयोग करें। इसे धोने से पहले इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। ध्यान दें कि बाजार में मिलने वाले कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। इसलिए आप घर पर बने कंडीशनर को ही यूज करें। वहीं अगर आपके बाल ऑयली हैं तो कंडीशनर के बजाय अपने शैम्पू में एप्सम सॉल्ट मिलाएं।

चाय से बालों को करें रिंस
अगर ब्लो ड्रायर या हीटिंग टूल्स के कारण आपके बाल झड़ रहे हैं, तो ऐसे में बालों को चाय की मदद से रिंस करें। दरअसल, चाय में कैफीन हेयर फॉलिकल्स पर उत्तेजक प्रभाव डालता है। इसके इस्तेमाल के लिए चाय की पत्तियों को पानी में उबाल लें और उन्हें लगभग 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। अपने बालों को शैम्पू से साफ करें। अब आप चाय के पानी को छानकर उससे अपने बालों को रिस करें। इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
