Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ग्लोबल हेयर कलर या हाइलाइट्स, सफेद बालों के लिए सही राय- ट्रेंड से फैशन तक पूरी डीटेल
परफेक्ट लुक के लिए आजकल महिलाओं के बीच ग्लोबल और हेयर हाइलाइट काफी ट्रेंड बन गया है। महिलाएं काफी पैसे खर्च कर अपने बालों को नया रंग देती हैं। अक्सर महिलाएं अपने हेयर कलर से बोर होकर नए लुक के लिए हेयर कलर करवाती हैं। ग्लोबल हेयर कलर से स्टाइलिश लुक भले ही मिल जाता है लेकिन इससे बालों को काफी नुकसान होता है।
ग्लोबल हेयर कलर से बालों की ग्रोथ रुक जाती है, साथ ही बालों का झड़ना काफी बढ़ जाता है, सिल्की बाल भी काफी रफ हो जाते हैं। इन्हीं साइड इफेक्ट्स के चलते इन दिनों महिलाएं के बीच ग्लोबल हेयर कलर की चर्चा कम हो गई हैं। क्योंकि हेयर कलर करवाने की वजह से बाल हल्के और बेचान हो जाते है, इतना ही नहीं बालों की चमक भी कम हो जाती है।

वहीं महिलाओं के बीच हेयर हाइलाइट्स काफी ट्रेंड कर रहा है।कहा जा रहा है कि ग्लोबल हेयर कलर के मुकाबले हेयर हाइलाट्स काफी कम हानिकारक है। चलिए जानते हैं कि हेयर हाइलाइट्स कैसे ग्लोबल हेयर कलर से बेहतर हैं।

हेयर हाइलाइट्स कैसे बेहतर है ग्लोबल हेयर कलर से
बालों पर किसी भी प्रकार का कलर हेयर को डैमेज करता ही है, चाहे आपने किसी भी अच्छे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करों। ग्लोबल हेयर कलर बालों के रुट्स से होता है। सारे बालों में कलर लगता हैं। वहीं हाइलाइट्स बालों को इतना नुकसान नहीं होता है क्योंकि हाइलाइट्स में बालों के रुट्स कलर नहीं किया जाता हैं।

हेयर हाइलाइट्स के बाद भी बाल को नहीं होगा नुकसान
बालों में कलर करवाने से नुकसान होता ही है। अगर आप हेयर हाइलाइट्स कराने का सोच रहे हैं, तो हाइलाइट्स कराने से कई महीने पहले ही बालों में तेज लगाएं, हेयर स्पा करें ताकि हेयर हाइलाइट करवाते समय आपके बालों को बहुत कम नुकसान हो।

क्या पूरे बालों में हाइलाइट करवाना चाहिए
हेयर हाइलाइट्स करवाते समय आपको पता होना चाहिए की आप हेयर कलर क्यों करवाना चाहती हैं। कुछ लोग स्टाइलिश लुक के लिए हेयर कलर करवाती हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने ग्रे (सफेद) हेयर को छुपाने के लिए कलर करवाती हैं। अगर आप स्टाइलिश लुक के लिए हाइलाइट करवाना चाहते हैं, तो चेहरे फ्रेम के अनुसार हेयर कलर करवाएं।

फैशन और ट्रेंड
ग्लोबल हेयर कलर के मुकाबले हेयर हाइलाइट्स इन दिनों काफी फैशन में हैं। विदेशों में हेयर हाइलाइट्स को लेकर काफी डिमांड है, वहीं इंडिया में कॉलेज और ऑफिस गर्ल्स के बीच हाइलाइट्स काफी ट्रेंड कर रहा है। हाइलाइट्स कराने से सफेद बालों की परेशानी से भी छुट्टी मिलती हैं।

सफेद बालों पर कराएं हाइलाइट्स
बिजी लाइफस्टाइल और खान पान के चलते लोगों में सफेद बालों से काफी परेशान है,सफेद बालों से छिपाने के लिए अक्सर लोग ग्लोबल कलर करवाते हैं। ग्लोबल कलर से बालों को काफी नुकसान होता है, ऐसे सफेद बालों को छुपाने के लिए हाइलाइट्स करवाना काफी हद तक असरदार हैं।

हेयर हाइलाइट्स खर्च
ग्लोबल हेयर कलर के मुकाबले हाइलाइट्स में खर्च कम आता है। हाइलाइट्स 3 हजार से 10 हजार रुपए तक में हो जाते हैं। ग्लोबल हेयर कलर को करवाने में 10 हजार से 20 हजार रुपए का खर्च आता है।



Click it and Unblock the Notifications
