Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
एक नहीं, इन छह अलग-अलग तरीकों से लगाएं न्यूड लिपस्टिक
न्यूड लिपस्टिक आज के समय में हर लड़की की मेकअप किट का हिस्सा होता ही है। इसे आप केजुअल से लेकर ऑफिस व पार्टी आदि किसी भी अवसर पर आसानी से लगा सकती हैं। अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि न्यूड लिपस्टिक लगाने से उनका चेहरा वॉश्ड आउट नजर आता है या फिर हर बार उन्हें एक ही लुक मिलता है। अगर आप भी न्यूड लिपस्टिक की मदद से कई अलग-अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको इसे कई डिफरेंट तरीकों से अप्लाई करना आना चाहिए।
न्यूड लिपस्टिक लगाने के लिए आप इसे सीधे ही लिप्स पर अप्लाई तो कर सकती हैं। लेकिन यही एकमात्र तरीका नहीं है न्यूड लिपस्टिक को लगाने का। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको न्यूड लिपस्टिक को अप्लाई करने के तरीके के कई अलग-अलग तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

लगाएं ऐसे ही
यह न्यूड लिपस्टिक को लगाने का सबसे आसान तरीका है। आप अपनी अंडरटोन को समझते हुए अपने लिए एक सही न्यूड शेड का चयन करें। इसे आप सीधे ही अपने लिप्स पर लगा सकती हैं। डेली यूज या फिर केजुअल्स में न्यूड लिपस्टिक लगाने का यह सबसे आसान तरीका है।
ब्लश के रूप में करें अप्लाई
अगर आप केजुअल्स में भी एक रिफ्रेशिंग लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप न्यूड लिपस्टिक को बतौर ब्लश भी अप्लाई कर सकती है। आपको शायद पता ना हो लेकिन न्यूड लिपस्टिक एक बेहतरीन क्रीम ब्लश के रूप में काम करती है। आप पिंक न्यूड शेड की लिपस्टिक को चीक्स पर अपनी उंगलियों की मदद से लगा सकती हैं। फिर आप अपनी उंगली या फिर ब्रश की मदद से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। अंत में आप अपने लुक को सेटिंग पाउडर की मदद से फाइनल टच दें।
आईशैडो के रूप में लगाएं
मेकअप करते हुए अक्सर लेस इज़ मोर का फंडा अपनाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप पीच या पिंक न्यूड लिपस्टिक को बतौर आईशैडो भी अप्लाई कर सकती हैं। अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें बहुत अधिक मेकअप करना अच्छा नहीं लगता है, लेकिन फिर भी आप एक ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं तो ऐसे में इसे आईशैडो के रूप में लगाएं। अगर आप चाहें तो न्यूड लिपस्टिक की मदद से मोनोक्रोम मेकअप लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
लिप ग्लॉस के साथ लगाएं
अगर आप अपने लिप्स को सटल तरीके से हाईलाइट करना चाहती हैं तो न्यूड लिपस्टिक को लिप ग्लॉस के साथ लगाना अच्छा विचार हो सकता है। अक्सर हम सीधे ही अपने लिप्स पर लिप ग्लॉस लगाते हैं, जिसके कारण हमारे ओरिजिनल डार्क लिप्स नजर आते हैं। ऐसे में एक स्मूथ फिनिश पाने के लिए आप पहले अपने लिप्स पर न्यूड लिपस्टिक अप्लाई करें। इसके बाद, आप लिप्स पर ग्लॉस लगाएं। आप देखेंगी कि आपका लुक पूरी तरह ही बदल गया है।
लिप लाइनर की लें मदद
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें न्यूड शेड लिपस्टिक लगाने के बाद अपने लिप्स व चेहरा वॉश्ड आउट लगता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आप इस तरीके को अपनाकर न्यूड लिपस्टिक लगाएं और आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए आप पहले डार्कर शेड की लिपस्टिक या लिप लाइनर की मदद से अपने लिप्स को लाइन करें। अब आप न्यूड लिपस्टिक अप्लाई करें। यह तरीका ना केवल आपके लिप्स को एक बेहतर लुक देगा, बल्कि चेहरे को भी वॉश्ड आउट होने से बचाएगा।
करें मिक्स एंड मैच
अगर आप अपने मेकअप लुक में एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस तरह से भी न्यूड लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके लिए आप दो न्यूड शेड को मिक्स करके अपने लिप्स पर अप्लाई करें। सबसे पहले तो ऐसा करने से लिपस्टिक का कलर थोड़ा डार्क हो जाता है। इसके अलावा, दो न्यूड शेड को मिक्स करने से एक न्यू लिपस्टिक शेड मिलता है और इससे आपका लुक निखर जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
