Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
फाउंडेशन लगाते वक्त अक्सर लड़कियां करती हैं ये 4 गल्तियां
चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले हम फाउंडेशन का प्रयोग करते हैं। हो सकता है कि आप मार्केट में अवेलबल एक बेस्ट फाउंडेशन का प्रयोग कर रही हों, लेकिन अगर आपने उसे लगाने में थोड़ी सी भी गलती कर दी, तो पूरा लुक खराब हो जाएगा।
फाउंडशेन लगने का काम थोड़ा कठिन होता है, लेकिन अगर आप इसमें मास्टर हो जाएं, तो यह काम भी आसान हो जाता है। आइये जानते हैं लड़कियां फाउंडेशन लगाते वक्त क्या गलती कर बैठती हैं, जिससे उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता।

आप गलत कंसिस्टेंसी का प्रयोग करती हैं: अगर आपकी स्किन रूखी तो उस पर फाउंडेशन पावडर पोर्स के अंदर घुस कर चेहरे पर बारीक रेखा बना देगा। वहीं अगर स्किन ऑइली है तो, उस पर लगाया जाने वाला लिक्विड फाउंडेशन काफी गीला दिख सकता है। आपका फाउंडेशन चेहरे पर अच्छी तरह से मिल जाना चाहिये, इसलिये ना तो वह सूखा होना चाहिये और ना ही गीला। हमेशा सही कंसिस्टेंसी का प्रयोग करें। ( पावडर फाउंडेशन कैसे लगाएं?)

चेहरे पर हर जगह फाउंडेशन लगाती हैं: पूरे चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से ऐसा लगता है मानों कि आपने एक भारी मेकअप कर रखा है। आपको चाहिये कि फाउंडेशन को चेहरे पर अच्छी तहर से ब्लेंड करना चाहिये और जरुरत पडे़ तो दाग-धब्बों पर लगाना चाहिये। (ब्राइडल मेकअप पैकेज लेने से पहले रखें इन 7 बातों का ख्याल)

दाग-धब्बों को कवर करने के लिये ढेर सारा फाउंडेशन लगाती हैं: चेहरे के दाग को छुपाने के लिये अगर आप सिर्फ उसी पर ढेर सारा फाउंडेशन लगाएंगी तो आपका चेहरा बड़ा बुरा दिखेगा। बारीक लकीरों और झाइयों को दूर करने के लिये प्राइमर और हाईलाइटर का प्रयोग करें। दाग धब्बों पर हमेशा कंसीलर का प्रयोग करें।

फाउंडेशन का कलर स्किन टोन से हल्का होना: अगर फाउंडेशन का रंग आपकी स्किन से हल्का होगा तो वह बिल्कुल बेअसर रहेगा। हमेशा स्किन से मैचिंग फाउंडेशन खरीदें। फाउंडेशन लेने से पहले उसे अपनी जॉलाइन या गालों पर लगा कर देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
