Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ब्राइडल मेकअप पैकेज लेने से पहले रखें इन 7 बातों का ख्याल
हर लड़की की तमन्ना होती है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे और दुनिया का बेस्ट लहंगा पहने। अभी आपने हाल ही में टीवी सितारा दिव्यांका त्रिपाठी की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर देखी होंगी, जिसमें उनके मेकअप से लेकर कपड़ों तक की तारीफें हुईं।
क्या आप भी चाहती हैं बिल्कुल वैसा ही लुक? तो अब सारा काम किनारे छोड़ कर इंटरनेट पर अपने शहर का बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रोफेशनल ढूंढना शुरु कीजिये। शादी के एक महीने पहले ब्राइडल मेकअप पैकेज बुक करवाने से, शादी की तिथि आते आते आप रिलैक्स हो जाएंगी।
ढूंढने से आपको ढेर सारे ब्राइडल ब्यूटी पैकेज मिलेंगे लेकिन उनमें से कौन सा आपके लिये बेस्ट रहेगा, आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगे।

बजट बनाएं
अगर आप एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट ढूंढ रही हैं तो इसकी शुरुआत 15-18 हजार से ले कर लाखों रूपए तक जा सकती है। अच्छा होगा कि आप दो-तीन जगह पहले से ही पता लगा कर रखें और जो भी पार्लर आपके बजट में आता हो, उसे ही चुनें।

दुल्हन और उसकी सहेलियां
क्या आप अकेली हैं जो मेकअप करवाने वाली हैं या फिर आप अपनी कुछ खास सहेलियों को भी स्पेशल ट्रीटमेंट दिलवाने वाली हैं? इन दिनों कई ब्राइडल मेकअप सर्विस आपको स्पेशल ऑफर भी देंगे, जिसमें आप एक साथ कई लोगों का मेकअप करवा सकती हैं। इसलिये इन चीजों को ध्यान में रख कर ही आगे की प्लानिंग करें।

प्री-ब्राइडल, ब्राइडल और पोस्ट वेडिंग सेरेमनी
कई ब्राइडल पैकेज में ना सिर्फ शादी के मेकअप की बल्कि शादी के पहले और बाद तक भी सर्विस दी जाती है। यानी महंदी, संगीत, शादी और फिर रिसेप्शन आदि में आप इनका फायदा उठा सकती हैं। प्री ब्राइडल मेकअप पैकेज ले कर आप अपनी शादी को खास और यादगार बना सकती हैं।

पैकेज के साथ साथ और भी बहुत कुछ
ब्राइडल मेकअप के साथ साथ वे लोग आपका हेयरस्टाइल भी बनाएंगे और आपको शादी का जोड़ा भी पहनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा वे आपको शादी की ज्वेलरी भी पहनाएंगे।

हेयर स्टाइल
शादी के दिन आपको किस प्रकार की हेयरस्टाइल रखनी है, उसे ऑनलाइन ही पसंद कर लें और अपने मोबाइल में सेव कर के रख लें। फिर आपके चेहरे के हिसाब से कौन सा हेयरस्टाइल अच्छा दिखेगा, वह अपनी पार्लर वाली से पूछ कर बनवा लें।

ट्रायल डे
शादी के कुछ दिनों पहले मेकअप और हेयर ट्रायल करें क्योंकि यह बहुत जरुरी है। ट्रायल करने से आपको और आपकी मेकअप आर्टिस्ट को अच्छा आइडिया हो जाएगा कि आपकी स्किन टोन पर कौन सा मेकअप अच्छा दिखेगा या फिर कौन से लुक में आरामदायक महसूस कर रही हैं।

स्किन संबंधित समस्याएं
अगर आपको हाल ही में स्किन से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो, उसे अपनी मेकअप आर्टिस्ट से बताना ना भूलें। कई प्रोफेशनल्स आपको प्री मेकअप ट्रीटमेंट लेने के लिये बोलेंगे या फिर कई ऐसा भी कह सकते हैं कि आपकी त्वचा के लिये वे अन्य प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट का यूज करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
