Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सर्दी में कर रही हैं शादी, तो आजमाएं ये ब्यूटी हैक
अगर आपकी शादी सर्दियों में होने वाली है तो आपको जरुरत है एक खास विंटर ब्राइडल मेकअप टिप्स की। आइये जानते हैं क्या है वो...
शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा स्वस्थ और चमकदार दिखे। शादी के हफ्तेभर पहले चेहरे पर ध्यान देने से ही कुछ नहीं होता बल्कि आपकी त्वचा को अंदर से पोषण और ट्रीटमेंट चाहिये होता है।
अगर आपकी शादी सर्दियों में होने वाली है तो आपको जरुरत है एक खास विंटर ब्राइडल मेकअप टिप्स की। आइये जानते हैं क्या है वो...

1.
अगर आपको अपने चेहरे का कोई ट्रीटमेंट करवाना हो तो, उसे शादी के 6 महीने पहले शुरु करें ना कि 1 हफ्ते पहले। सर्दियों में चेहरा काला दिखाई देता है क्योकि मौसम में काफी रूखापन होता है। इसलिये आपको सही फाउंडेशन भी चुनना चाहिये जिससे चेहरा पैच लेस दिखे।

2.
ज्यादातर भारतीय दुल्हनें अपनी शादी में बोल्ड और ब्राइट मेकअप करवाती हैं। ऐसा मेकअप करवाने से पहले अपने चेहरे की क्लीजिंग करवाएं, फिर मॉइस्चराइजर लगा कर 2 मिनट रूके और फिर प्राइमर लगाएं। इससे आपका कंसीलर और फाउंडेशन ज्यादा लंबे समय तक टिका रहेगा।

3.
वैसे अच्छा रहेगा कि आप ऐसा फाउंडेशन लें जिसमें मॉइस्चराइजर रहता है। इससे फुल कवरेज मिलेगी और मैट फिनिश भी आएगा।

4.
शिमर और ग्लिटर की जगह पर हाईलाइटर यूज़ करें। आपकी कोशिश होनी चाहिये कि आपका चेहरा ग्लो करें ना कि चमकीला दिखे। नाक, चिन तथा माथे को हाईलाइट करना ना भूलें।

5.
भारी लाल या हरे रंग के लहंगे या घाघरे के साथ आंखों पर अगर गोल्ड आई मेकअप लगाया जाए तो वह काफी कमाल की दिखाई देती हैं। आप चाहें तो गोल्डन आई शैडो भी लगा सकती हैं।

6 .
अगर आपकी शादी दिन के समय है तो कोशिश करें कि चेहरे पर कम से कम मेकअप लगाएं, इससे आपका लुक नेचुरल दिखेगा।

7.
हमेशा अपने पास एक लिप बाम रखें। होंठ सूखने पर उसे कभी जीभी से ना चाहें। इससे आपके लिप्स ड्राय हो जाएंगे और फटने लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
