Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
आईलैश एक्सटेंशन में ध्यान रखें ये बातें
सुंदर दिखने के लिए महिलाएं ना जाने क्या कुछ नहीं करती हैं। सिलेब्रिटीज़ का ब्यूटी लुक पाना या उनके जैसा दिखना कोई आसान बात नहीं है। सिलेब्रिटीज़ अपनी सुंदरता पर करोड़ो रुपए खर्च करते हैं जो हर किसी के बस में नहीं होता लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप सुंदर दिखने और खुद को मेंटेन रखने की अपनी इच्छा को दबा दें।
किसी भी कीमत पर लड़कियां सबसे सुंदर और आकर्षक दिखना चाहती हैं। अपनी फिगर को शेप में रखने के लिए वो डायटिंग की हदें तक पार कर जाती हैं।
आजकल उभरे हुए होंठ, वैक्स्ड आईब्रोज़ और यहां तक कि एक्सटेंडेड आईलैशेज़ का ट्रेंड चल रहा है। पुराने ज़माने के आई लैशज़ स्टाइल को अब लड़कियां अलविदा कह चुकी हैं।

फैशन के लिए लड़कियां आंखों पर ग्लू लैशेज़ लगाती हैं। इससे आंखें खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं।
दुनियाभर में महिलाओं के बीच आईलैशेज़ एक्टेंशन का प्रचलन खूब चल रहा है। सिल्क, सिंथेटिक और मिंक स्टाइल के लैश एक्सटेंशन ज्यादा यूज़ किए जा रहे हैं। आपको कई सैलून में ये सुविधा मिल जाएगी।
आई लैश एक्स्टेंशन में आंखों के लैशेज़ को एक्स्टेंड यानि बढ़ा दिया जाता है। इसमें व्यक्तिगत और सामान्य दोनों तरह के लैशेज़ आते हैं। व्यक्तिगत लैशेज़ थोड़े महंगे होते हैं और इन्हें लगाने में भी ज्यादा समय खर्च होता है।
आई लैश एक्स्टेंशन के लिए सबसे पहले आपको किसी प्रमाणित विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। इस दौरान आपको किसी उपकरण या चीज़ से इंफेक्शन हो सकता है इसलिए इससे बचने क लिए विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें। आंखें बहुत नाज़ुक होती हैं इसलिए कोई भी लापरवाही ना बरतें।
इस पूरी प्रक्रिया में 2 से 3 घंटे का समय लगता है। दो से तीन सप्ताह के अंतराल में इसे टच अप की जरूरत पड़ती है लेकिन ये पूरे सालभर चल सकता है।

आईलैश एक्स्टेंशन करवाते समय इन बातों का खास ख्याल रखें :
- सस्ते आईलैशेज़ ना खरीदें क्योंकि इनमें सस्ती चीज़ों का प्रयोग किया गया होता है जो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- आईलैश एक्स्टेंशन खरीदने से पहले इसे एक बार ट्राई जरूर कर लें। हो सकता है कि इससे आपको एलर्जी या कोई और दिक्कत हो जाए इसलिए खरीदने से पहले ट्राई जरूर करें।
- इस काम में सही उपकरणों का प्रयोग करना बहुत जरूरी होता है इसलिए किसी प्रमाणित विशेषज्ञ के पास ही जाएं।
- लैश एक्सटेंशन का वजन भी काफी महत्वपूर्ण होता है। आईलिड बहुत ज्यादा नाज़ुक होती है इसलिए बढिया क्वालिटी के साथ-साथ हल्के आईलैश भी खरीदें। मिंक आईलैशेज़ थोड़े हल्के होते हैं इसलिए आप ये ट्राई कर सकती हैं।
- आई लैशेज़ लगवाने के कम से कम 24 घंटे के अंदर आंखों पर पानी ना डालें।
- अगर आप अपने आईलैशेज़ को लंबे समय तक चलाना चाहती हैं तो नियमित टचअप पर ध्यान दें वरना आपके आईलैश गिर भी सकते हैं।
- किसी भी हालत में खुद आईलैशेज़ निकालने की कोशिश बिलकुल ना करें। इस काम में किसी एक्स्पर्ट की मदद जरूर लें।
- आईलैश एक्सटेंशन करवाते समय विशेषज्ञ से प्रयोग की जाने वाली ग्लू के बारे में भी जरूर पूछें। फॉर्मलडिहाईड युक्त सॉल्यूशन वाली ग्लू का इस्तेमाल बिलकुल ना करें। आंखों के लिए ये काफी खतरनाक हो सकता है।
अगर आप प्राकृतिक नुस्खों में विश्वाास रखती हैं तो आप अपने आई लैशेज़ को लंबा और मोटा बनाए रखने के लिए उन पर कैस्टर ऑयल जरूर लगाएं। लेकिन अगर फिर भी आप आईलैशेज़ एक्सटेंशन करवाना ही चाहती हैं तो ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखें।



Click it and Unblock the Notifications