Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेकअप के लिए नहीं है टाइम तो फॉलो करें ये 5 मिनट के मेकअप टिप्स
रोज़ ऑफिस के लिए जाते समय किसी के भी पास तैयार होने के लिए आधा घंटा या 45 मिनट का समय नहीं होता है। अमूमन सुबह के समय सभी लोग बस भागते-दौड़ते हुए ही तैयार होते हैं और इतने कम समय में अच्छी तरह से तैयार होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है।
आमतौर पर वर्किंग महिलाएं सुबह नहाने के बाद कपड़े पहनकर तैयार हो जाती हैं और इसके बाद उनके पास ब्रेकफास्ट तक के लिए भी मुश्किल से समय निकल पाता है। ऐसे में रोज़-रोज़ तैयार होकर जाना बहुत मुश्किल काम लगता है।

अगर आपके पास सुबह समय की कमी होती है तो आप बस 5 मिनट में भी मेकअप कर सकती हैं। यकीन नहीं होता ना, लेकिन ये सच है। जी हां, कुछ मेकअप टिप्स अपनाकर आप 5 मिनट में भी गॉर्जियस लुक पा सकती हैं। इस काम में मेकअप की सामान्य चीज़ें ही आपको प्रयोग करनी हैं।

अगर आपको ऑफिस के लिए देरी हो रही है और तैयार होने के लिए आपके पास समय कम है तो इन टिप्स को अपनाकर आप सिर्फ 5 मिनट में ही तैयार हो सकती हैं।

1 : फाउंडेशन
अपने स्किन टोन के हिसाब से बढिया लिक्विड फाउंडेशन चुनें। बीबी क्रीम भी बढिया ऑप्शन है। बीबी क्रीम में एसपीएफ और एंटी एजिंग एजेंट भी होते हैं इसलिए समय की कमी में बीबी क्रीम एक बेहतर ऑप्शन है। ये लगाने में भी बहुत आसान है लेकिन ध्यान रहे इसे बहुत ज्यादा ना लगा लें।

स्टेप 2 : कंसीलर
कंसीलर भी कम समय में आपके चेहरे की चमक को बढ़ाता है। त्वचा की सभी कमियों को कंसीलर से ढका जा सकता है। ऊंगलियों की मदद से आप इसे चेहरे पर लगाएं। ज्यादा फिनिशिंग के लिए आप इसे ब्रश से भी लगा सकती हैं।

स्टेप 3 : पाउडर
राउंड स्ट्रोक में पूरे चेहरे पर फेस पाउडर भी लगाएं। इससे चेहरे की सारी कमियां पूरी तरह से छिप जाएंगीं। गले पर भी पाउडर लगाना ना भूलें और ज्यादा पाउडर भी ना लगाएं। अगर आपकी उम्र 30 से ऊपर है तो पाउडर को ठीक तरह से सैट करें ताकि ये आपको जवां दिखने में मदद कर सके। इस पर आप थोड़ा स्प्रे भी कर सकती हैं।

स्टेप 4 : ब्लश
लाल और गुलाबी रंग का ब्लश ना लगाएं और कोई न्यूट्रल शेड या ब्रॉन्ज़ लगा सकती हैं। गालों, आईलिड, नाक की ओर, हेयरलाइन और जॉ लाइन के नीचे और कानों के पीछे इसे एप्लाई करें।

स्टेप 5 : आईब्रो पेंसिल
आईब्रो को शेप और कलर देने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें।

स्टेप 6 : मस्कारा
आईलैश के ऊपर और नीचे दोनों तरफ मस्कारा जरूर लगाएं।

स्टेप 7 : आईशैडो
न्यूट्रल पैलेट में से एक आई शैडो चुनें और उसे अपनी आंखों की ऊपरी आईलिड पर ब्रश की मदद से लगाएं।

स्टेप 8 : लिपस्टिक / लिप बाम
होठों के लिए एक बढिया लिप बाम और लिपस्टिक चुनें। गुलाबी, कोरल और पीच कलर की लिपस्टिक बढिया रहेगी। वहीं दिन के समय ग्लॉसी लिपस्टिक पर ध्यान दें।
ये मेकअप ट्यूटोरियल में आपको सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा और आप इसे लगाकर कहीं भी जा सकती हैं। बच्चों को स्कूल से लेने जाना हो या सुपरमार्केट जाना हो या फिर दोस्तों के साथ मूवी प्लान हो, ये मेकअप आपको हर जगह खूबसूरत दिखने में मदद करेगा।
इसके अलावा इस मेकअप में आपको एक से ज्यादा ब्रश करने की जरूरत नहीं है और इसे आप बड़ी आसानी से अपनी ऊंगलियों से भी लगा सकती हैं। 5 मिनट के इस मेकअप से आपकी खूबसूरती में जरूर ही इजाफा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
