Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
चाहती हैं परफेक्ट आई लुक तो, जानिए मस्कारा लगाने के ये ट्रिक्स
आज हम यहां आपको बता रहें है, मस्कारें से जुड़े हर मिथ और उसके सही इस्तेमाल के तौर-तरीके। जिनकी मदद से आप फ्यूचर में बिलकुल परफेक्ट आई लुक पा सकती है।
फेस मेकअप में सबसे ज्यादा उभर कर आती है आंखें, जिससे पूरे चेहरे का लुक और रंगत ही बदल जाती है।
लेकिन अगर इन्हीं आंखों के मेकअप कि ओर ठंग से ध्यान नहीं दिया जाए तो यह बड़ा ब्लडंर बन सकती है। जी हां क्योंकि मेकअप करने के दौरान सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है आंखों को सही ठंग से उभारना और इस काम को परफेक्ट तरीके से करता 'मस्कारा’।
फिर चाहे बात स्मोकी, क्लीन और डार्क आई लुक कि ही बात क्यों न हो। लेकिन मस्कारा जैसे परफेक्ट आई टूल को भी सही तरीके से काम में लेना हर किसी के बस कि बात नहीं।
इसके सही इस्तेमाल के लिए बहुत प्रैक्टिस और धैर्य कि जरूरत होती है। आज हम यहां आपको बता रहें है, मस्कारें से जुड़े हर मिथ और उसके सही इस्तेमाल के तौर-तरीके। जिनकी मदद से आप फ्यूचर में बिलकुल परफेक्ट आई लुक पा सकती है।

1. जिक जैक मोशन
आम राय है कि मस्कारा लगाने का पहला सरल तरीका यही है कि इसे पलखों के अंदर से लेते हुए बाहर कि तरह फोल्ड करें। ऐसा ही नीचे कि पलखों के लिए करें। जबकि असल में यह तरीका बिलकुल गलत है, क्योंकि ऐसा करने पर पलखों पर छोटी-छोटी बॉल्स उभरने लगती है। और आंखों का लुक बनने के बजाएं, बिगड़ जाता है। असल में सही मस्कारा लगाने कि विधि यही है कि इसे धीरे-धीरे जिक जैक मोशन में लगाया जाए। ऐसा करने पर आपकी पलखें एक दूसरे से नहीं चिपकेगी। इसलिए अब से जब भी मस्कारा लगाना हो यह विधि न भूले।

2. दोनों साइड्स को कोट करें
मस्कारा लगाते हुए हमेशा याद रखें कि एक से ज्यादा कोट्स लगाएं। क्योंकि एक्स्ट्रऑर्डनेरी आंखों के लिए मस्कारा कि सिर्फ एक कोट से काम नहीं चलेगा। अगर आपकी पलखें बहुत पतली है तो कम से कम आपको 2-3 कोट्स लगानी चाहिए। जहां पहली कोट में स्ट्रोक अंदर से बाहर कि तरफ ले जाएं, वहीं दूसरे कोट में इसका उल्टा करें। इससे मस्कारा फ्री हो जाएगा और अच्छे से पलखों पर फैल जाएगा।

3. अच्छे से सुखाएं
मस्कारा कि पहली कोट लगाने के बाद उसके सूखने पर ही दूसरी कोट लगाएं। अगर आप जल्दी में है तो पंखें कि मदद ले सकती है। पहली कोट सूखने के बाद फाइनल कोट को भी अच्छे सूखने दें और फिर ही आंखें खोलें। साथ ही याद रखें कि जल्दबाजी में आंखें खोलने पर कहीं आपकी पूरी मेहनत पानी में न चली जाए।

4. ब्रश को मोड़े
नई मस्कारा ब्रश को 90 डिग्री तक मोड़े, इसका लुक बिलकुल अंग्रेजी शब्दावली के अक्षर ‘L' कि शेप में आ जाना चाहिए। ऐसा करने पर आप मस्कारा बिना किसी परेशानी के लगा सकती हैं।

5. कर्लर से करें शुरूआत
मस्कारा लगाने कि तकनीक सीखने से पहले, स्टील आई कर्लर कि मदद से पलखों को अच्छे से कर्ल करके शेप बना लें। इस स्टेप के जरिए आपका आधा काम हो जाता है, क्योंकि आपकी पलखें लगभग शेप में आ जाती है और सिर्फ मस्कारा लगाना होता है। पलखों का यह कर्लर आप किसी भी ब्यूटी शॉप से आसानी से खरीद सकती है, लेकिन याद से सिर्फ स्टील का ही खरीदें।

6. गर्म पानी में रखें
अगर आपका मस्कारा पुराना होकर सूख चुका है। तो घबराइए मत, सिर्फ एक प्याले में गर्म पानी लें और उसमें 5 मिनिट के लिए मस्कारा कि बोतल रखें। फिर निकालकर अच्छे से शेख कर लें, ऐसा करने से मस्कारा नेचुरल तरीके से थीन हो जाएगा और पलखों पर आसानी से लग पाएगा। इसके अलावा मेकअप आर्टिस्ट कहते है कि सूखे मस्करें में अगर कुछ बूंदे सैलेन वॉटर (नमक का पानी) कि डाल दी जाए तो आपका सूख हुआ मस्कारा एक बार फिर से काम में लिया जा सकता है।

7. चीक्स को करें प्रोटेक्ट
अक्सर मस्करा लगाते हुए, थोड़ा स्मज चेहरे के बाकि हिस्सों पर गिर जाता है, जिससे पूरा फेस मेकअप खराब होने का डर रहता है। अगली बार इस तरह कि सिचुएशन से बचने के लिए, आंखों कि नीचें कि पलखों पर मस्कारा लगाते हुए, एक छोटी चम्मच या टिशू पेपर लगाना न भूलें। चाहें तो आप कि इस काम में किसी दूसरे व्यक्ति कि भी मदद लें सकती है।

8. टूथब्रश का इस्तेमाल
कुछ केसस में मस्कारा इसलिए सही ठंग से नहीं निखर पाता है, क्योंकि उसकी ब्रश पुराना और सूखने कि वजह से सही काम नहीं करता। ऐसे में नया मस्कारा खरीदने के बजाय, आप पुराना टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ यह टूथब्रश जितना पुराना होगा उतनी ही अच्छा होगा क्योंकि इससे आपकी आंखों पर किसी तरह कि चोट लगने के चांस कम हो जाते है।

9. बहुत जरूरी है कांच
ऐसे बहुत से ब्युटी प्रॉडेक्ट्स है जो बिना कांच के काम में लिए जा सकते है जैसे कि परफ्यूम इत्यादी। लेकिन मस्कारा के केस में ऐसा नहीं है, इसकी हर लेयर लगाने पर हमें कांच कि जरूरत पड़ती ही है।

10.एक टाइम पर एक कोट
जैसे कि पहले के प्वांइट्स में समझाया गया है कि मस्कारा कि एक कोट से काम नहीं चलेगा। साथ ही मस्कारा कि हर कोट को सूखने के बाद ही दूसरी कोट लगाए। इसके आलवा एक प्वाइंट और है कि हर कोट के आखिर में सूखने पर कॉटन के जरिए थोड़ा सा बेबी पाउडर छिड़कना न भूलें।

11.पलखों को करें चिकना
मस्कारा लगाने से पहली रात को हो सके तो याद करके पलखों पर बेबी तेल या फिर पेट्रोलियम जेली से मसाज करना न भूलें। ऐसा करने से पलखें चिकनी और सॉफ्ट हो जाती है, जिसके चलते अगले दिन मस्कारा लगाने में कोई परेशानी नहीं होती है।

12. 6 माह तक ही काम करता है मस्कारा
अक्सर सही मस्कारा इसलिए नहीं लग पाता क्योंकि हम सही मस्कारा इस्तेमाल नहीं करते। अमुमन माना जाता है कि किसी भी मस्कारें को 6 महीेने से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि 6 महीने बाद हर मस्कारा खराब हो जाता है, उसकी ब्रश खराब हो जाती है और वह सूखने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि हर 6 माह में मस्करा बदल लिया जाए।हमसे शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
