Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कैट आई मेकअप में ध्यान रखें ये बातें
कैट आई मेकअप में आईलाईनर के अलावा और भी कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की जरूरत होती है। परफैक्ट कैट आई लुक पाने के लिए आईलाइनर के साथ-साथ और भी कई चीज़ों की जरूरत होती है।
कैट आई मेकअप में आईलाइनर काफी पतला लगाया लगाया जाता है और इसमें आंखों से कानों की तरफ लाईनर को बाहर लिया जाता है।
आंखों के दोनों छोर से बाहर निकलता हुआ आईलाइनर ही सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कितना बाहर और कितना अंदर रखना चाहती हैं।
आप चाहें तो अपनी मर्जी से आईलाइनर को मोटा या पतला लगा सकती हैं। अब तो आपने जान ही लिया होगा कि कैट आई मेकअप कैसा होता है और ये किस तरह दिखता है। तो चलिए अब जानते हैं कि इसे लगाते कैसे हैं।
परफैक्ट कैट आई मेकअप के लिए आपको ये टिप्स ध्यान में रखने चाहिए। कैट आई मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे कि आपके पास समय की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और आपके पास एक सही कॉस्मेटिक किट होनी चाहिए। इससे कैट आई मेकअप के दौरान आपसे कोई भी गलती नहीं होगी।

स्टेप 1 :
कैट आई मेकअप के लिए आपको इन चीज़ों की जरूरत है :
- एक आई पेंसिल
- एक आईशैडो
- एक जैल आईलाइनर
- एक पुराना क्रेडिट कार्ड
- कॉटन बॉल
- एक प्राइमर
- कंसीलर

स्टेप 2
आंखों के आसपास की त्वचा को क्लींज़ करने के लिए सबसे पहले प्राइमर का प्रयोग करें। कॉटन बॉल की मदद से प्राइमर लगाएं। गलती से भी आपकी आंखों के अंदर कोई आई मेकअप नहीं जाना चाहिए। इससे आंखों में जलन हो सकती है।

स्टेप 3
आंखों के नीचे से लेकर गालों तक त्रिकोण आकार में कंसीलर लगाएं। कंसीलर की सिर्फ एक कोट ही लगाएं। इससे आपकी आंखों के नीचे पड़े काले घेरे छिप जाएंगें।


स्टेप 4
अब आईशैडो बॉक्स उठाएं और उसमें से अपनी पसंद के अनुसार एक रंग चुनें। अपनी ड्रेस और कपड़ों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने लिए आईशैडो चुनना चाहिए। अब ब्रश की सहायता से आईशैडो लगाएं।
आईशैडो के रंग में एक बूंद प्राइमर मिलाएं। इससे आईशैडो गीला हो जाएगा और आसानी से इसे आंखों पर एप्लाई किया जा सकेगा। नैसल हिस्से पर हल्का आईशैडो लगाएं।
वहीं कानों की तरफ वाले आंखों के हिस्से पर गहरा आईशैडो लगाएं। आईशैडो आईलाइन से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

स्टेप 5
अब आई पेंसिल की मदद से आई लिड के ऊपर एक रेखा खीचें। जितना मोटा आप आईलाईनर लगाना चाहती हैं उतनी ही मोटी रेखा बनाएं। इससे आईलाईलर लगाने में आसानी होती है।

स्टेाप 6
अब आई पेंसिल द्वारा बनाई गई रेखा को आईलाईनर से भर दें। जल्दबाज़ी में कुछ ना करें वरना आईलाईनर पूरी आंख पर फैल सकता है। एक सीधी रेखा में आईलाईनर लगाएं। अगर एक बार आईलाईनर गलत हो गया तो उसे ठीक करना बहुत मुश्किल होता है।

स्टेप 7
अब किसी पुराने क्रेडिट कार्ड लें और इसे आईलाइनर वाली लाइन से सटा दें। अब केडिट कार्ड को आधार बनाकर आईलाईनर की एक सीधी रेखा खींचें। जितनी लंबी आप रेखा बनाएंगे उतना ही बढिया तरीके से आपका आईलाईनर हाईलाइट होगा। क्रेडिट कार्ड की जगह आप स्टील की चम्मच का प्रयोग भी कर सकती हैं।

स्टेप 8
कैट आई मेकअप का ये आखिरी स्टेप है जिसमें आपको आंखों के नीचे और ऊपर लगे आईलाईनर को आपस में जोड़ना है। ये काम आपको थोड़ा आराम से करना पड़ेगा वरना सारा लुक खराब हो सकता है।
बस, अब तैयार है आपका कैट आई लुक।



Click it and Unblock the Notifications
