Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन टिप्स की मदद से कॉन्टेक्ट लेंस के साथ भी आप कर सकती हैं आई मेकअप
महिलाएं आंखों की खूबसूरती को निखारने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाओं का ऐसा मानना है कि यदि आप कॉन्टेक्ट लेंस का प्रयोग करते हैं तो आपको मेकअप नहीं करना चाहिए। कॉन्टेक्ट लेंस का प्रयोग करने वालों में यह डर हमेशा रहता है कि यदि इसके साथ मेकअप किया गया तो आंखों में संक्रमण और तकलीफ होने का खतरा बना रहता है।
लेकिन, अब उन्हें निराश होने की ज़रूरत नहीं है। अच्छी खबर यह है कि यदि कुछ सुझाव और सावधानियां बरती जाएं तो आंखों का मेकअप कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के साथ भी किया जा सकता है जो कि पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है।
अगली बार जब आप कॉन्टेक्ट लेंस के साथ मेकअप करे तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों को ध्यान रखें ज़रूर रखें।

साफ– साफाई
कॉन्टेक्ट लेंस या आंखों को छूने से पहले हमेशा अपने हाथ को साफ और सूखा रखें। यह बहुत ही ज़रूरी है कि आप कॉन्टेक्ट लेंस का प्रयोग साफ हाथों से करें, गंदे हाथ या हाथों में लगी क्रीम के कारण आंखों में जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

मेकअप प्रॉडक्ट का चयन
इस बात को सुनिश्चित करें कि आप मेकअप करने के लिए जिन प्रॉडक्ट का प्रयोग कर रही हैं वह कॉन्टेक्ट लेंस के साथ उपयोग करने हेतु पर्याप्त सुरक्षित है या नहीं। आंखों को संक्रमण और जलन से बचाने में मदद करने के लिए हाईपोअलेर्जेनिक (hypoallergenic) मेकअप उत्पादों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

कैसे प्रयोग करें
आंखों में मेकअप शुरू करने से पहले लेंस को पहन लें। वॉटरप्रूफ मेकअप उत्पादों का ही प्रयोग करें ताकि वह पानी या पसीने के साथ बहे नहीं। इसके अलावा अपने पलक के भीतरी भाग में आईलाईनर लगाने से बचें। आईशैडो पाउडर का उपयोग करते समय आंखों को बंद रखें और आंखों को खोलने से पहले अतिरिक्त पाउडर को ब्रश से झाड़ दें। यदि आप आईशैडो क्रीम का उपयोग कर रही हैं तो यह ध्यान रखें कि वह आंखों के अंदर ना जाये। यदि आप पाउडर की जगह क्रीम का उपयोग कर रही हैं तो हमेशा पानी के बेस वाली क्रीम का प्रयोग करें।

लेंस का रख-रखाव
लेंस का सुरक्षित रख-रखाव उसकी लंबी उम्र और लंबे समय तक उपयोग को सुनिश्चित करता है। लेंस को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर किसी सुरक्षित जगह पर ही रखें। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि अन्य सौंदर्य प्रसाधन या मेकअप उत्पाद लेंस से दूर रहें।

मेकअप और लेंस का हटाना
यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि मेकअप को हटाने से पहले लेंस को निकाल लें। आंखों का मेकअप हटाने के लिए वॉटर बेस्ड मेकअप रिमूवल प्रॉडक्ट का प्रयोग करें। मेकअप हटाते समय हमेशा सॉफ्ट कॉटन अर्थात रूई का उपयोग करें।

क्या करें, क्या न करें
आंखों में मेकअप लगाए हुए कभी नहीं सोएं, यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।
हर तीन महीने में अपने मस्कारा और लाईनर को बदलें।
ध्यान रखें कि आपकी आंखों का मेकअप आइटम्स के साथ सीधा संबंध न हो।
आईशैडो और लाईनर का प्रयोग आराम से करें हड़बड़ी में नहीं ताकि आपकी आंखे और लेंस सुरक्षित रहें।
यदि आपकी आंख सूजी हुई, लाल या संक्रमण युक्त है तो मेकअप का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
लैशबिल्डिंग फाईबर के साथ काजल का प्रयोग नहीं करे। यह आपकी आंख को नुकसान पहुंचा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
