Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नाभि, गले और बदन के इन हिस्सों पर लगाएं परफ्यूम, महकते रह जाओगे सुबह से शाम तक..

महंगे ब्रांडेड और खूशबूदार परफ्यूम किसे पसंद नहीं है, कई लोगों को इस बात से गुस्सा आता है कि महंगे परफ्यूम लगाने के बाद भी महक ज्यादा देर तक नहीं रहती है। खैर नाराजगी गलत नहीं है, महंगे परफ्यूम ही खुशबू देर तक चलें। इस बात की कोई गारंटी नहीं है।
शरीर के कुछ हिस्से तो ऐसे होते है जिसमें परफ्यूम लगाने से ज्यादा देर तक महक आती है, इसके वजह कारण यह होता है कि शरीर के जो अंग ज्यादा गर्म होते है या जिनसे ज्यादा गर्मी निकलती है वह अंग हवा के सम्पर्क से आने से ज्यादा देर तक महकते रहते है।
आइये आज जानते हैं कि शरीर के किन हिस्सों में परफ्यूम लगाने से देर तक खुशबू आती रहती है। ताकि आप भी पूरे दिन महकते रहें।

कॉलर बॉन पर
अगर शरीर के किसी हिस्से पर परफ्यूम लगाने से सबसे ज्यादा फ्रेगनेंस आती है तो वो है गला, कंधा और बेक। अगर आप कॉलर बॉन पर परफ्यूम स्प्रे करती है तो फ्रेगनेंस को सैटल होने के लिए डीप स्पेस मिल जाता है। जिसका मतलब है कि आप अगर स्ट्रिपी टॉप या प्लगिंग नेकलाइन्स पहनती है तो हवा में आने से ज्यादा खुशबू आएगी।

बाल
चूंकि हमारे सिर के बाल हवा के लगातार सम्पर्क में रहते है। इसलिए यह खुशबू का बेहतरीन माध्यम माने जाते है। थोड़ा सा अपना पसंदीदा परफ्यूम बालों में डालें या अपने हेयर ब्रश पर छिड़क दें। उसके बाद उसे बाल बनाएं। देर तक और दूर तक महक जाएगी।

कानों के पीछे
कई महिलाएं पार्टी या बाहर जाने से पहले कान के पीछे परफ्यूम स्प्रे करके जाती है। कानों की पीछे की नसें स्किन के काफी करीब होती हैं और इसलिए खुशबू को फैलाने में ज्यादा असरदार साबित होती हैं।

घुटने पर
कोहनियों की तरह ही घुटने के पिछले हिस्से में भी काफी पसीना निकलता है और यहां परफ्यूम लगाने से खूब महक आएगी।

कोहनी के अंदर
क्या आपने कभी कोहनी के अंदर पसीने की थोड़ी सी बूंदें देखी हैं? शरीर के इस हिस्से में पैदा गर्मी के कारण पसीना निकलता है और यही गर्मी आपके परफ्यूम की महक को असरदार बनाने का काम करती है।

गले के पास
इसके अलावा अगर आप कहीं बाहर जा रही है तो आप अपने साथ परफ्यूम की बोतल तो कैरी करके चलेंगी नहीं। लेकिन एक ट्रिक है आपके लिए राउंड कॉटन बड पर परफ्यूम छिड़क ले और जब आप कहीं बाहर है तो टचअप के लिए उसे गर्दन के पास फेर दे। यकीन मानिए आप फिर से महक उठेंगी।

कलाइयों पर
जब भी आप अपने कलाईयों पर परफ्यूम छिड़के तो कलाइयों को आपस में घिसे नहीं क्योंकि इससे परफ्यूम की खुशबू बहुत ही जल्दी उड़ जाती है।

नाभि पर
नाभि शरीर के गर्म हिस्सों में से एक है इसलिए यहां अगर आप परफ्यूम लगाते हैं तो देर तक महक रहेगी। कई मॉडल्स और एक्ट्रेस नाभि पर परफ्यूम लगाना पसंद करती है।



Click it and Unblock the Notifications
