Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
जल्दी मेकअप खराब हो जाने से हैं परेशान तो लंबे समय तक इसे टिकाए रखने के लिए ट्राई करें ये टिप्स
गर्मी और चिपचिपे मौसम में सिर्फ यही डर लगा रहता है कि इसकी वजह से चेहरा स्मजी और ऑयली नजर ना आए। साथ ही मेकअप फैल कर खराब ना हो जाए। इस मौसम में पसीना तो खूब आता ही है, साथ ही चेहरे से मेकअप कब बह जाए इसका पता भी नहीं चल पाता है। आपके लिए ये स्थिति तब परेशानी की वजह बन सकती है जब आपको किसी मीटिंग में पहुंचना हो और आपके पास आईलाइनर, ब्लश और लिपस्टिक दोबारा अप्लाई करने का भी समय ना हो। यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स मिल सकते हैं जिनकी मदद से आप अपने मेकअप को बहने से रोक सकती हैं।

अपना आई मेकअप रखें वॉटरप्रूफ
शिमरी और क्रीम आईलाइनर के बाद आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है लेकिन अगर वो वॉटरप्रूफ नहीं है तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। आंखों का मेकअप खराब होने के बाद लुक बुरी तरह से बिगड़ जाता है।

मेकअप की लेयर रखें कम
फाउंडेशन की मोटी परत लगाने से बचें। ये आपके स्किन पोर्स को ब्लॉक कर देता है और इसकी वजह से नमी वाले मौसम में मेकअप खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप इसका प्रयोग करना ही चाहते हैं तो बहुत लाइटवेट फाउंडेशन इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को सांस लेने का मौका दे।

मिस्ट का करें इस्तेमाल
स्किन को तरोताजा बनाए रखने के लिए टोनर या मिस्ट स्प्रे का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। आप इसे मेकअप करने से पहले लगाएं। इनमें विटामिन सी, ग्रीन टी, फ्रूट वॉटर जैसे ऑप्शन मौजूद हैं जो आपके स्किन के इन्फ्लेमेशन को कम कर सकते हैं।

डार्क लिपस्टिक ना चुनें
चटकदार रंग वाले लिप कलर बहुत आकर्षित लगते हैं लेकिन अगर ये खराब हो जाएं तो आपका लुक तबाह हो सकता है। इसकी जगह आप लाइट कलर लिपस्टिक का चुनाव कर सकते हैं जिसके स्मज हो जाने के बावजूद लुक ज्यादा खराब नहीं लगेगा।

पाउडर का करें इस्तेमाल
अगर हर बार आपका मस्कारा खराब होकर फैल जाता है तो आप अपनी आंखों के नीचे ट्रांसलूसेंट पाउडर डैब कर सकते हैं। इसकी मदद से आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
