Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Navratri Makeup Tips: डांडिया और गरबा नाइट पर मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
नवरात्र शुरु हो चुके है। नवरात्रि के नौ दिनों तक हर तरफ गरबा और डांडिया की धूम रहती है। नवरात्र के नौ दिनों तक लोग पूरी रात नाचते है। गरबा और डांडिया डांस के लिए महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शानदार मेकअप आपके लुक में चार चांद लगा देता है।

डांडिया और गरबा डांस के अनुसार कपड़े पहनने के बाद मेकअप भी वैसा होना चाहिए। आउटफिट के साथ अच्छा मेकअप आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। चलिए जानते हैं गरबा और डांडिया नाइट पर कैसा मेकअप करें।

हेयरस्टाइल
अगर आप डांडिया और गरबा डांस के लिए जा रही है तो आपका हेयरस्टाइल ट्रेंडी होना चाहिए। डांडिया और गरबा डांस के दौरान आपके बाल ओपन नहीं होने चाहिए। ओपन बाल डांस के दौरान काफी उलझ जाते है। गरबा और डांडिया डांस के दौरान आप ट्रेंडी चोटी या फिर मैसी बन हेयरस्टाइल बनाएं। मैसी चोटी और मैसी बन हेयरस्टाइल डांडिया और गरबा नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है।

ब्राइट और मैचिंग आईशैडो
फेस्टिव सीजन में ब्राइट और शिमरी मेकअप काफी अच्छा लगता है। अगर आप डांडिया नाइट के लिए जा रहे है तो अपने आउटफिट से मैचिंग का आईशैडो लगाएं। ब्राइट और शिमरी मेकअप लंबे समय तक रहता है। खूबसूरत और स्टनिंग लुक के लिए आप क्रीम बेस्ड आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाइट शेड लिपस्टिक
अगर आप शिमरी और डार्क आईशैडो का इस्तेमाल कर रही है तो आप लाइट लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल करें। आप लाइट पीच पिंक, न्यूड सेड, लाइट कोरल और लाइट ऑरेंज कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप लाइट आईशैडो का इस्तेमाल करते है तो आप डार्क लिपस्टिक लगा सकते है। लेकिन आजकल मास्क पहनना होता है तो आप शिमरी आई मेकअप के साथ लाइट शेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

मेकअप बेस
डांडिया नाइट के लिए आप वॉटर बेस्ट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। वॉटर बेस्ट फाउंडेशन काफी हल्के होते है। वॉटर बेस्ट फाउंडेशन लगाने से चेहरा लाइट रहता है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे पर पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद फाउंडेशन लगाएं। इससे आपका मेकअप शाइनी और हल्का होगा।
लड़के चेहरे पर मेकअप करने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करते है। लड़के चेहरे के दाग धब्बे छिपाने के लिए फाउंडेशन और डार्क सर्कल छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करते है।
मेकअप की शुरुआत करने से पहले फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इसके बाद चेहरे पर टोनर या फिर सीरम का इस्तेमाल करें। इसके बाद फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
ग्लोइंग मेकअप करने के लिए स्किन हाइड्रेट करना बहुत जरुरी है। स्किन हाइड्रेट करने के लिए आप सीरम शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लोइंग मेकअप के लिए आजकल हाइलाइट का भी इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप करने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे मेकअप के बाद चेहरे पर ग्लो आता है।
डेली मेकअप करने के लिए फाउंडेशन, लिपस्टिक और मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक और काजल लगाकर अपना मेकअप कंप्लीट करें।



Click it and Unblock the Notifications
