Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ओणम 2019: इस खास मौके पर ऐसे दिखें खूबसूरत और स्टाइलिश
ओणम का त्योहार आने वाला है और ऐसे में आप भी इस खास त्योहार की तैयारियों में जुट गई होंगी। दुनियाभर में और खासतौर पर केरल में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार केरल का फसलीय मौसम के रूप में मनाया जाता है जो कि मलयाली पंचांग के पहले महीने चिंगम में आता है। वर्ष 2019 में ओणम का त्योहार 1 सितंबर से 13 सितंबर तक मनाया जाएगा।

इस खास मौके पर सुंदर और खूबसूरत दिखना भी जरूरी है। आप मलयाली हों या ना हों, इस अवसर पर आपको बेस्ट दिखना है। अगर आप मलयाली हैं तो जाहिर सी बात है कि आपने अब तक ओणम के लिए खरीदारी तो कर ली होगी लेकिन जो लोग मलयाली नहीं है वो पारंपरिक तरीके से ओणम की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मलयाली दोस्तों से पूछ सकते हैं कि इस अवसर पर पारंपरिक वस्त्रों का क्या महत्व होता है और केरल की सुनहरे बॉर्डर की साड़ी पर कैसा मेकअप किया जाता है।

काजल
केरल से लेकर भारत के हर हिस्से में महिलाएं काजल जरूर लगाती हैं। इससे आंखें और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं। देशभर की लड़कियों को काजल बहुत पसंद होता है। आपको अपने मेकअप बॉक्स में काजल जरूर रखना चाहिए। ओणम के लिए भी ये बहुत जरूरी है।

आई लाइनर
काजल के साथ-साथ आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में आई लाइनर का भी जवाब नहीं है। जैल या लिक्विड, दोनों ही तरह का आई लाइनर बढ़िया रहता है। पूरे चेहरे पर आंखों का खूबसूरत दिखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है और आई लाइनर यही काम करता है।

लिपस्टिक
एक लिपस्टिक लगाने से ही पूरे चेहरे पर चमक आ जाती है। कुछ लड़कियों के लिए तो लिपस्टिक लाइफलाइन की तरह होती है जबकि कुछ तो लिप ग्लॉस से ही काम चला लेती हैं। अगर आप लिपस्टिक इस्तेमाल करती हैं तो बेहतर होगा कि आप हल्के रंग या न्यूड शेड की लिपस्टिक चुनें। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती और निखर कर आती है।

लाल बिंदी
ओणम का लुक लाल बिंदी के बिना अधूरा है। ओणम ही नहीं बल्कि हर एक त्योहार बिंदी के बिना अधूरा सा लगता है। इस त्योहार पर अपने लुक को पूरा करने के लिए बिंदी लगाना ना भूलें। इसके अलावा भारत में बिंदी पारंपरिक लुक का भी हिस्सा है जो ओणम पर आपके लुक को पूरा कर देगी।

चंदन का टीका
अब चंदन को घर पर बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब ये आसानी से मार्केट में रेडीमेड मिल जाता है। लाल बिंदी के ऊपर चंदन का टीका लगाना बहुत जरूरी है। काजल और लाल बिंदी के के साथ-साथ चंदन का टीका भी ओणम लुक को पूरा करता है।



Click it and Unblock the Notifications
