Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
फाउंडेशन लगाने के बाद स्किन नजर आती है काली और डल, जानें ग्लोइंग मेकअप करने का सही तरीका
खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं। फाउंडेशन का इस्तेमाल करने चेहरे पर फ्लॉलेस लुक के लिए किया जाता है। लेकिन कई बार चेहरे पर फाउंडेशन लगाने स्किन डल और काली लगती है। काली और डल स्किन किसी को भी पसंद नहीं होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं फाउंडेशन लगाने के बाद आपकी स्किन डल और काली क्यों हो जाती है, इसका सबसे पहला और बड़ा कारण है फाउंडेशन सही तरीके से ना लगाना , जरुरत से ज्यादा मेकअप करने से भी स्किन डल और काली नजर आती हैं। आज हम आपको कुछ मेकअप टिप्स के बारे में बताएं जिससे फाउंडेशन लगाने के बाद आपकी स्किन डल और काली नजर नहीं दिखेगी।

फाउंडेशन लगाने का सही तरीका
कई बार गलत तरीके से फाउंडेशन लगाने से भी स्किन डल और काली हो जाती है। फाउंडेशन को सही तरीके लगाने से स्किन चमकदार और ग्लोइंग बनी रहती है। फाउंडेशन को सही तरीके से लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश और क्लींजिंग मिल्क से साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर सीरम लगाएं। सीरम से स्किन की अच्छे से मसाज करें। सीरम स्किन पर प्राइमर की तरह काम करती है।
- इसके बाद आप अपने चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। चेहरे पर हमेशा की एक शेड लाइट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। चेहरे पर फाउंडेशन ब्यूटी ब्लैंडर की मदद से लगाएं।
- चेहरे पर डॉट डॉट करके फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद ब्यूटी ब्लैंडर से चेहरे पर फाउंडेशन को ब्लेंड कर लें। चेहरे के साथ साथ गले पर भी फाउंडेशन लगाएं।
- ऑयली स्किन की महिलाओं को फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे पर कॉम्पेक्ट पाउडर लगाएं।

जरुरत से ज्यादा मेकअप करना
कई बार महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए ज्यादा मेकअप कर लेती हैं। ज्यादा फाउंडेशन और ज्यादा मेकअप लगाने से चेहरा डल और काला नजर आता है। ग्लोइंग मेकअप के लिए कम से कम फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए। जितना कम फाउंडेशन होगा स्किन उतनी ही शाइन करेंगी।

फाउंडेशन ब्लेंड ना होना
कई बार चेहरे पर फाउंडेशन सही से ब्लेंड ना होने की वजह से भी स्किन डल और काली लगती है। मेकअप लगाने के बाद मेकअप को सही से ब्लेंड करना जरुरी होता है। जब मेकअप अच्छे से ब्लेंड नहीं हो पाता है जिससे स्किन पर स्पोट बन जाते है जिसकी वजह से स्किन डल नजर आती है। फाउंडेशन लगाने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करें।

गलत शेड का फाउंडेशन
कई बार महिलाएं गलत शेड का फाउंडेशन का इस्तेमाल करती है जिससे उनका मेकअप लुक खराब होह जाता है। स्किन पर फाउंडेशन हमेशा स्किन टोन के हिसाब से लगाना चाहिए। स्किन टोन के अनुसार ही चेहरे पर फाउंडेशन लगाना चाहिए।

कंसीलर ना लगाना
जिन महिलाओं के चेहरे दाग- धब्बे है वह चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर लगाने से चेहरे के दाग- धब्बे छिप जाते है। इसके अलावा कंसीलर लगाने से डार्क सर्कल भी नजर नहीं आते है। मेकअप करते समय कंसीलर का जरुर इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
