Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
रणवीर सिंह और जॉन लीजेंड दोनों ने पहनी स्टार प्रिंट शर्ट, किसका लुक था बेहतर
आज के समय में महिलाओं की तरह पुरूष भी अपनी स्टाइलिंग पर उतना ही ध्यान देते हैं। वैसे जब पुरूष स्टाइलिंग की बात होती है तो रणवीर सिंह का नाम जरूर आता है। रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपने स्टाइल के साथ हमेशा ही एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। उनका फैशन सेंस कभी-कभी लोगों को हैरान करता है तो कभी वह अपने स्टाइल से सबकी तारीफें लूट लेते हैं।

वैसे तो रणवीर कलर्स से लेकर प्रिंट तक में काफी एक्सपेरिमेंटल रहते हैं। हालांकि लक्जरी फैशन हाउस गुच्ची उन्हें काफी पसंद है और इस ब्रांड के ट्रैकसूट्स, बकेट हैट, सनग्लॉसेस, बैग और बहुत सी आइटम्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना चुके हैं। हालांकि, केवल रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी इस लक्जरी फैशन हाउस के आइटम्स को पहनना पसंद करती हैं। रणवीर सिंह और जॉन लीजेंड दोनों ही Gucci ब्रांड की स्टार प्रिंट शर्ट में नजर आए। तो चलिए जानते हैं कैसा था उन दोनों का लुक-
रणवीर सिंह
रणवीर ने पिछले साल के अंत में अपने इंस्टाग्राम पर Gucci ब्रांड की स्टार प्रिंट शर्ट में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस लुक में रणवीर सिंह ने गुच्ची के स्टार प्रिंट सिल्क ओवरसाइज बॉलिंग शर्ट को ब्लैक कॉरडरॉय बैगी पैंट के साथ पेयर किया। इसके साथ पद्मावत एक्टर ने अपने लुक को एसेसराइज करने के लिए टू पर्ल स्ट्रिंग्स, ओवरसाइज्ड डार्क सनग्लासेज, स्नेक प्रिंट शूज और ब्लैक लुई विटन की बकेट कैप का सहारा लिया। इस लुक में रणवीर हमेशा की तरह बेहद कमाल नजर आ रहे थे।

जॉन लीजेंड
लंच के बाद एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए, जॉन लीजेंड को भी गुच्ची स्टार प्रिंट की सिल्क शर्ट में स्पॉट किया गया। उन्होंने इस शर्ट को काफी हद तक रणवीर की तरह ही स्टाइल किया था। ब्लैक पैंट, ब्लैक शूज, सनग्लॉसेस और फेस मास्क से जॉन ने अपने लुक को कंप्लीट किया। अपने केजुअल लुक में भी जॉन हैंडसम हंक लग रहे थे।

आपको रणवीर सिंह और जॉन लीजेंड में से किसका ब्लैक स्टार प्रिंट शर्ट लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications