Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शहद से बालों व त्वचा संबधी समस्याओं को कहें अलविदा
क्या आपको मालूम है कि शहद की चन्द बूंदें आपकी त्वचा के लिए अद्भुत काम कर सकती हैं? आप चाय में चीनी की जगह शहद का भी प्रयोग कर सकते हैं, आइए अब इसके सुंदरता के गुणों को जानें। आमतौर पर लगभग हर घर में शहद पाया जाता है और ये आपकी त्वचा संबंधी कई परेशानियों का हल है। शहद आपकी त्वचा को न केवल पोषण और नमी प्रदान करता है, बल्कि इसके जीवाणुरोधी और नमी प्रदान करने वाले गुण त्वचा को नया जीवन प्रदान कर दाग- धब्बों को दूर करते हैं। न सिर्फ स्किन पैक्स, बल्कि कई हेयर पैक्स में भी शहद होता है। अतः यह एक ऐसा "सुपर घटक" है जो न केवल पोषक खाद्य है, बल्कि आपकी त्वचा व बालों के लिये भी लाभदायक है- मूल रूप से यह आपकी सौंदर्य संबधी समस्याओं के लिए एक पूर्ण समाधान है। शहद दुकानों पर आसानी से उपलब्ध रहता है, लेकिन आप एक अच्छा ब्रांड ही खरीदना सुनिश्चित करें।
कई बार, बाजार में गुड़, चीनी या पानी मिला हुआ मिलावटी शहद बिकता है। इससे शहद के एंटी बैक्टीरियल गुण नष्ट हो जाते हैं। अतः सावधानी से इसे खरीदें। शहद असली है या नकली, इसके परीक्षण हेतु इसे जमा कर देख लें। शुद्ध शहद पहले जैसा ही गाढ़ा बना रहता है। अगर शहद के जार के आसपास चीटियों आकर्षित होती हैं तो यह मिलावटी शहद होगा, क्योंकी शुद्ध शहद के पास चीटियां नहीं आती हैं।
शहद की शुद्धता जांचने का एक और तरीका यह है कि इसका क्रिस्टलीकरण होता है कि नहीं। अगर होता है, तो इसका मतलब है कि इसमें चीनी की मिलावट की गई है। इसलिये इन सभी बातों को जांच कर देख लें और एक बार अच्छे ब्रांड का शहद मिल जाने पर उसी का हमेशा प्रयोग करें। नीचे आपके बालों और त्वचा दोनों के लिए कुछ घरेलू शहद पैकों का वर्णन दिया है-

रेशमी बालों के लिए हेयर पैक
यदि आप विशेष रूप से मानसून के दौरान संवरे और रेशमी बाल चाहते हैं तो अपने बालों में इस पैक को लगायें। एक कटोरी में दो चम्मच दही, दो अंडे, नींबू का रस और शहद की पांच बूंदें मिला लें तथा अपने सिर और बालों पर लगायें। इसे आधे घंटे तक लगायें रहे, फिर पानी से धोएं।

चमकदार बाल हेयर पैक
शहद से बनने वाले एक और पैक जिसमें जैतूल के तेल और शहद को मिलाकर इसे बालों पर लगायें, कुछ समय के लिए उसे लगा रहने दें, और फिर धो लें। इससे आपके बालों पर चमक आ जायेगी।

अनचाहे बाल हटाने के लेय फेस पैक्स
एक बर्तन में एक चम्मच शहद, एक चम्मच चीनी और कुछ बूंदें नींबू की डालें। इनका पतला पेस्ट बनायें। अब तीन मिनट तक इसे माइक्रोवेव पर गर्म कर लें। छू कर देखें कि यह ज्यादा गर्म न हो, फिर इसे चेहरे के उस स्थान पर उसी तरफ लगायें, जहां बाल बढ़ते हैं। अब कपड़े का एक पट्टी लेकर इस ऊपर की ओर रखें तथा विपरीत दिशा में खीचें। इससे बाल जड़ से हट जायेंगे और आपका चेहरा काफी समय के लिये बालों से मुक्त हो जायेगा।

सुंदर त्वचा के लिये फेस पैक
यदि आप अपनी त्वचा को सुंदर व चिकना बनाना चाहते हैं तो हनी फेस पैक बनायें। शहद, बेसन, मलाई, चंदन तथा गुलाब का तेल मिलायें और इसे अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगा लें। अब कुछ समय के इसे सूखने दें, फिर छुटा दें। इससे न केवल चेहरे की गंदगी दूर हो जायेगी, बल्कि आपकी त्वचा नरम और कोमल भी बन जायेगी। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार इसका प्रयोग करें।

त्वचा की सफाई के लिये फेस पैक
शहद, दूध पाउडर, नींबू का रस और बादाम के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे अपने चेहरे व हाथ आदि पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें तथा फिर इसे धो लें।

जले के निशान के लिये फेस पैक
अगर आपकी त्वचा पर जले का निशान है, तो इस पर ताजा शहद लगायें, क्योंकि इसमें चिकित्सकीय तथा एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, और अगर आप नियमित रूप से इसे जले के दाग भी दूर हो सकते हैं।

मुँहासे हटाने के लिये फेस पैक
मुँहासों वाली त्वचा काफी परेशानी का कारण बन जाती है तथा इन दुःखदायी मुंहासों से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है। शहद और दालचीनी पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट बनाकर मुंहासों पर लगा लें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
