Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
पुरुषों को ठंड में बचना चाहिये इन त्वचा समस्याओं से
आज के समय में पुरुष भी अपनी त्वचा पर खास ध्यान देने लगे हैं। उन्हें भी अपनी निखरी और खूबसूरत त्वचा पर गर्भ होता है। ठंड का मौसम त्वचा के लिए कई तरह की समस्याएं खड़ी कर देता है। पुरुषों को ठंड के समय अपनी त्वचा पर अधिक ध्यान देना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान ठंडी हवा के कारण त्वचा काफी रूखी हो जाती है। अगर आपकी त्वचा में नमी की कमी होगी, तो खुजलाने पर चहरे और शरीर पर सफेद धारियां नजर आने लगेगी।
ठंड के समय में आप शरीर में नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर लॉसन का इस्तेमाल जरूर करें। विशेष कर आप पुरुषों की त्वचा को ध्यान में रखकर बनाए गए उत्पाद का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि महिला और पुरुष की त्वचा में काफी फर्क होता है। इसी तरह आप चेहरे और बाकी शरीर के लिए भी अलग-अलग लॉसन का प्रयोग करें। क्योंकि चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य हिस्से की त्वचा से अलग होती है। अपने होंठ को नर्म और मुलायम रखने के लिए मॉइस्चराइजर बाम लगाने में बिल्कुल न हिचकिचाएं।
साथ ही आप रात के समय भी कुछ मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपका शरीर रात के समय ठंड से रूखा होने से बच सके। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि हम इस मौसम में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं रख पाते हैं। क्योंकि ठंड के कारण हम पानी कम पीते हैं। इससे कई तरह की त्वचा से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती है।

पुरुषों को ठंड में बचना चाहिये इन त्वचा समस्याओं से
1. कील मुहांसे: अगर आप कील मुहांसे की समस्या से जूझ रहे हैं तो ठंड में इसका खास ख्याल रखें। मौसम में ठंडक होने पर यह और भी ज्यादा समस्या पैदा करने लगता है। त्वचा में सूखापन होने के कारण ऑयल ग्रांड ज्यादा ऑयल उत्पन्न करने की कोशिश करता है, जिससे कील मुहांसे हो जाते हैं।
2. खुरदुरी त्वचा: ठंड के समय में त्वचा में रूखापन तेजी से आता है। इससे त्वचा खुरदुरी हो जाती है और इसमें खुजलाहट भी होती है। यह महत्वपूर्ण है कि इस मौसम में आप शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखें और डेड स्किन को हटाने के लिए नियमित रूप से एक्सफोलिएट भी करें।
3. होंठ फटना: ठंड के समय शुष्क मौसम के कारण हमारे होंठ सूखने लगते हैं और कई बार यह फट भी जाते हैं। ऐसे में आप मॉइस्चराइजर लीप बाम लगाने में बिल्कुल भी न शरमाएं।
4. हाथ: हमारे हाथ के पीछे की त्वचा मुलायम और पतली होती है। ठंड के मौसम में हमारे हाथों में झुर्रियां पड़ने लगती है। इसलिए जरूरी है कि इसमें नमी बनाए रखें और दस्ताने पहनें।
5. संसक्रीन: ठंड के समय में एसपीएफ लॉसन का भी इस्तेमाल करें। आप चाहें तो सूर्य की रोशनी से सुरक्षा के लिए कम एसपीएफ वाले लॉसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. स्टीम बॉथ न करें: बेशक इसमें आपको मजा आता होगा, पर ध्यान रहे यह आपकी पहले से सूखी और ठंडी त्वचा पर बुरा असर डाल सकता है। त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
7. घुटना और कोहनी: ठंड के समय में इसका विशेष ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस जगह की त्वचा पहले से ही सख्त होती है और झुर्रियां पड़ी होती है। इसे मुलायम रखने के लिए आप ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिसमें बटर, पेट्रोलियम, मिनरल ऑयल, टी ट्री ऑयल या ग्लिस्रीन हो।
8. पैरों की देखभाल: ठंड के समय में पैरों में काफी तेजी से रूखापन आता है, जिससे तलवे में दरारें भी पड़ जाती है। अगर आप इसे लंबे समय के लिए नजरअंदाज करेंगे तो यह तकलीफदेह भी हो जाएगा। इसपर मॉइस्चराइजर की मोटी परत लगाएं और हमेशा मौजे से ढंक कर रखें।
9. सिर की खाल: सिर की खाल की देखभाल सिर्फ हेयर केयर से संबंधित नहीं है। ठंड के समय में सिर के खाल में रूखापन आ जाता है, जिससे डैंड्रफ और खुजलाहट की समस्या होती है। सिर की खाल में नमी बरकरार रखने के लिए मॉइस्चराइजर कंडीश्नर का इस्तेमाल करें।
10. हाइड्रेशन: भले ही ठंड का ही मौसम क्यों न हो, पर आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीना बिल्कुल भी न भूलें। ठंड में भले ही ज्यादा पसीना न आता हो पर त्वचा और शरीर को बड़ी मात्रा में पानी की जरूरत होती है। इसलिए शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें।



Click it and Unblock the Notifications
