Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अब त्चचा रहेगी हमेशा जवां, झुर्रिमुक्त
आईएएनएस| अपने चेहरे को अर्से तक जवां बनाए रखने की हसरत रखने वालों के लिए एक बहुत ही आशा जगाने वाला शोध सामने आया है। न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने टिरोन नामक एक ऐसे एंटीऑक्सीडेंट (ऑक्सीकरण रोधी) को खोज निकाला है जो धूप से हमारे चेहरे को पहुंचने वाली कुछ हानियों का पूरी तरह से बचाव करता है, तथा हमारी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करता है।

न्यूकैसल विश्वविद्यालय में आणविक त्वचाविज्ञान के प्रवक्ता मार्क बर्च मैशिन ने बताया, "पराबैंगनी विकिरण से पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करने वाले टिरोन की खोज रोमांचक एवं आशाजनक है। इस तथ्य के जरिए हम प्राकृतिक रूप से सुलभ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पदार्थो का अध्ययन कर सकते हैं, तथा उन्हें अपने भोजन या सौंदर्य प्रसाधनों में शामिल कर सकते हैं।"
शोधकर्ताओं ने अपनी खोज में पाया कि त्वचा के उत्तकों में पाए जाने वाले माइटोकांड्रिया को प्रभावित करने वाले एंटीऑक्सीडेंट सबसे शक्तिशाली थे।
एफएएसईबी जर्नल में प्रकाशित इस शोधपत्र में कहा गया है कि माइटोकांड्रिया को सबसे प्रभावशाली तरीके से प्रभावित करने वाला एंटीऑक्सिडेंड टिरोन था। टिरोन सूर्य की पराबैंगनी विकिरणों एवं तनाव के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान से सौ फीसदी सुरक्षा प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
