Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
इन नुस्खों से हटाइये चेहरे पर पड़े भद्दे दाग
कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा दाग-धब्बे रहित हो। अगर त्वचा साफ-सुथरी है तो, अंदर से आपके मन में आत्मविश्वास जगेगा। लड़के हो चाहे लड़कियां, हर किसी को मुंहासे होते हैं, जो चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं।
अगर आपके चेहरे पर भी बहुत सारे मुंहासों ने अपना गंदा निशान छोड़ दिया है तो, परेशान ना हों। आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे आप अपनी त्वचा पर पड़े दाग-धब्बों का सफाया कर सकती हैं। इन नुस्खों को लगातार लगाएं, जिससे त्वचा का रंग भी साफ हो और त्वचा मुलायम और कोमल बने। आइये जानते हैं इन आसान से टिप्स के बारे में- चेहरे के ब्राउन स्पॉट से निजात पाने के घरेलू उपाय

शहद
शहद से स्किन अच्छी बन जाती है। यह स्किन को अंदर से हील करती है। त्वचा पर पड़े दाग धब्बे को यह हटा कर उसे साफ करती है।

नींबू
यह एक प्राकृतिक ब्लीच है जो, त्वचा से दाग धब्बे को हटाता है। इसे रोज चेहरे पर लगाएं लेकिन अगर चेहरे पर इसे लगाते ही खुजली शुरु हो जाए, तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला लें। नींबू के रस को फेस पैक में भी मिलाया जा सकता है।

दूध और दूध से बनी चीजें
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो कि त्वचा के दाग धब्बे हटाने में मदद करता है। इसे लगाने से त्वचा कोमल भीबनती है।

विटामिन ई
यह स्किन के लिये बहुत ही अच्छी होती है। यह एक एंटी ऑक्सीडेंट है जो कि शरीर से टॉक्सिन को निकालती है। इसे लगाने से त्वचा फ्रेश और जानदार हो जाती है। विटामिन ई के कैपसूल को रात में त्वचा पर लगाएं। आप चाहें तो विटामिन ई टैबलेट भी खा सकती हैं।

हल्दी
रोजाना हल्दी लगाने से दाग दूर होता है। इसमे मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंहासे होने से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
