Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
कहीं घूमने जा रही हैं तो अपने पास हमेशा रखें ये 7 ब्यूटी प्रोडक्ट
कई बार ऐसा होता है कि आपको ऑफिस या बाहर कहीं से ही किसी पार्टी या फंक्शन में जाना पड़ जाता है। ऐसे में आपको उलझन होती है कि ड्रेस तो चल जाएं लेकिन मेकअप का क्या करें।
READ: चेहरे से कैसे हटाए अनचाहे बाल ?
ऐसे में आपको याद आती है अपनी मेकअप किट की। तब लगता है कि पूरी किट न होती, पर कुछ सामान होता जिससे आप तैयार हो जाती। इसीलिए, हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि जब भी आप घर से बाहर कहीं जाएं तो आपके पास मेकअप करने के कौन से सात सामान साथ में होने चाहिए, ताकि आप कभी भी, कहीं भी आसानी से रेडी हो सकें।
READ: 7 दिनों में बन जाइये गोरी-गोरी
इन ब्यूटी प्रोडक्ट को आप अपने पर्स में हमेशा यात्रा के दौरान भी साथ रखें। आइए जानते हैं इन 7 ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में:

1. फेसवॉश:
सबसे पहले अपने बैग में एक फेशवॉश रखें। छोटा ही सही परन्तु रखें जरूर। इससे आप कहीं भी चेहरा गंदा महसूस होने पर उसे धो सकती हैं।

2. सनस्क्रीन:
बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना आवश्यक होता है। इसलिए, सनस्क्रीन को साथ में अवश्य रखें।

3. मॉश्चराइजर:
अगर आप हिल स्टेशन पर जाने की तैयारी कर रहे हैं या फिर कहीं और, तो अपने साथ मॉश्चराइजर अवश्य रखें। चेहरा धुलने के बाद रूखापन आने पर यह काम में आएगा। हाथों पर लगाने से भी शाइन आ जाएगी और आपको ,खुद में फ्रेश फील होगा।

4. लिप बाम या लिपस्टिक:
लड़कियों को अपने पर्स में लिप बाम या लिपस्टिक जरूर रखना चाहिए। इससे उनके होंठ नहीं फटते हैं और वे फ्रेश लुक वाली दिखती हैं।

5. आईलाईनर:
आईलाईनर से आंखों में चमक आ जाती है और वो अलग सी दिखती हैं। अपने ट्रेवल बैग में या मेकअप पर्स में हमेशा वॉटरप्रूफ आईलाइनर रखें। जब भी कहीं जरूरत पड़ें, फटाक से लगा लें।

6. कॉम्पेक्ट:
कॉम्पेक्ट से चेहरे पर इंस्टेंट ग्रेस आता है। आपको मेकअप करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही हों, लेकिन हल्का सा टच करना हों, तो कॉम्पेक्ट बहुत काम में आता है।

7. परफ्यूम:
बाहर निकलने के बाद आपके शरीर से गंध आने लगती है, ऐसे में कहीं और निकलना पड़ जाएं तो दिक्कत हो जाती है। इसलिए, अपने साथ हमेशा एक परफ्यूम रखें, ताकि कहीं भी आउटिंग करने पर उसे स्प्रे कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
