Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
चमकती हुई त्वचा के लिए हर्बल ब्यूटी टिप्स
प्रत्येक महिला को चमकती हुई त्वचा की लालसा होती है! यह पागलपन इस हद तक है कि हम हर उस उत्पाद का उपयोग करके देखते हैं जो त्वचा को चमकीला बनाने का दावा करता है। हम पूरी तरह से इस तथ्य की अनदेखी करते हैं कि त्वचा का चमकना यह संकेत देता है कि त्वचा पूरी तरह स्वस्थ है।
READ: सुंदर त्वचा पाने के लिये अपनाइये बाबा रामदेव के ये नुस्खे
और स्वस्थ त्वचा से ही चमकती हुई त्वचा पाई जा सकती है। पैकेज्ड उत्पाद केवल हमारी बाहरी मुखाकृति पर की काम करते हैं तथा इनमें बहुत अधिक मात्रा में रसायन मिले होते हैं जिसका लम्बे समय तक उपयोग करना निश्चित तौर पर अच्छा नहीं होता। अत: हर्बल उत्पादों का प्रयोग करें।
READ: चमकती हुई त्वचा के लिये अपनाइये ये 20 टिप्स
चमकती हुई त्वचा के लिए जो हर्बल उत्पाद बताए गए हैं वे आपके किचन में ही उपलब्ध होते है। तथा ये बहुत दिनों तक आश्चर्यजनक परिणाम देते हैं। ये प्रभावी हैं तथा बहुत ही सस्ते हैं, और क्या चाहिए आपको?

अंगूर:
चेहरे पर चमक लाने के लिए कुछ अंगूर लें तथा उन्हें अपने चेहरे पर रगड़ें। अथवा इन्हें मसलकर पैक के रूप में चेहरे पर लगायें।

खीरे का रस, ग्लिसरीन और गुलाब जल:
ककड़ी का रस, ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण बहुत अधिक प्रभावकारी होता है। धूप में निकलने के पहले तथा धूप से आने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगायें।

चंदन, हल्दी और दूध:
चंदन का पाउडर, हल्दी और दूध को मिलाकर एक पेस्ट बनायें। इसे चेहरे पर लगायें और कुछ मिनिट के लिए छोड़ दें तथा प्राकृतिक चमक और ताजगी पायें।

शहद और क्रीम :
त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए विशेष रूप से ठंड के दिनों में शहद और क्रीम का मिश्रण बहुत प्रभावकारी होता है।

ताज़ा दूध, नमक और नीबू का रस:
ताज़ा दूध, चुटकी भर नमक और थोडा सा नीबू का रस लें। यह मिश्रण आपकी त्वचा को साफ़ करता है और रोम छिद्रों को खोलता है।

टमाटर का रस:
टमाटर के रस में नीबू का रस मिलाकर लगाने से चेहरा नरम और चमकदार बना रहता है।

हल्दी पाउडर, गेंहूँ का आटा और तिल का तेल:
हल्दी, आटा और तिल के तेल को मिलाकर एक पेस्ट बनायें। चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इसका उपयोग करें।

पत्तागोभी का रस और शहद:
पत्तागोभी के रस में शहद मिलाकर लगाने से चेहरे पर आने वाले झुर्रियों से बचाव किया जा सकता है।

गाजर का रस:
चेहरे का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है।

शहद और दालचीनी का पाउडर:
3 भाग शहद और 1 भाग दालचीनी का पाउडर मिलकर पेस्ट बनायें। इसे मुंहासों पर लगायें तथा रात भर ऐसे ही छोड़ दें। यह मुंहासों पर बहुत अधिक प्रभावी देखा गया है तथा इससे दाग भी कम होते हैं।

मूंगफली का तेल और नीबू का रस:
मुंहासों और ब्लैकहैड्स से बचने के लिए मूंगफली के तेल में ताज़ा नीबू का रस मिलकर लगायें।

एलो वीरा जूस:
प्रभावित स्थान पर एलोवीरा जूस लगाने से पिगमेंटेशन कम होता है तथा त्वचा भी हाईड्रेट होती है।

घी और ग्लिसरीन:
घी और ग्लिसरीन का मिश्रण एक बहुत अच्छा घरेलू मॉस्चराइज़र है।

मुल्तानी मिट्टी, गुलाब की पंखुड़ियां, नीम, तुलसी और गुलाब जल:
मुल्तानी मिट्टी, गुलाब की पंखुड़ियां, नीम की पत्तियों का चूर्ण, तुलसी की पत्तियों का चूर्ण और थोडा सा गुलाब जल/नीबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

खुबानी और दही:
ऐप्रकाट और दही को मिलकर एक पेस्ट बनाये। इससे त्वचा विशिष्ट बनती है तथा एक ताज़ा लुक आता है। यदि आपकी त्वचा शुष्क है तो इसमें थोडा सा शहद मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
