Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आम के प्रयोग से पाइये चमकदार और बेदाग त्वचा
इन दिनों मार्केट में भारी तादाद में पके हुए आम आना शुरु हो चुके हैं। इन रसीले और मीठे आमों से ना केवल जुबान को नया स्वाद मिलता है बल्कि यह हमारी त्वचा को भी निखारने में बड़ा योगदान देते हैं।
चेहरे के लिये आम का फेस पैक काफी फायदा करता है। अगर आप आम खाने की शौकीन हैं तो बचे हुए आम के पल्प से आप अपने चेहरे के लिये फेस पैक बना सकती हैं।
READ: आम खाने के लाजवाब फायदे
आम में विटामिन और न्यूट्रियन्ट्स होते हैं जिसके कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, प्राकृतिक फ्रूट एसिड और बीटा कैरोटिन मौजूद होता है जो चेहरे के निखार के लिये बहुत जरुरी है।
यदि आप आम से तैयार स्क्रब भी चेहरे पर लगाएंगी तो भी आपका चेहरा चमक जाएगा। आइये जानते हैं चेहरे को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिये आम का फेस पैक कैसे बनाते हैं।

आम और हनी फसे मास्क
आम और शहद का मेल आपकी त्वचा में नमी भरेंगे और थकी हुई त्वचा में जान डालेंगे। थोड़ा सा पके आम का पल्प लें और उसमें 1 चम्मच शहद और बादाम तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद मुंह धो लें, इससे त्वचा बिल्कुल फ्रेश दिखेगी।

मैंगो मड मास्क
आपको इस फेस पैक को बनाने के लिये आम का पल्प, 1 छोटा चम्मच वाइट क्ले या ओट्स, शहद और दूध चाहिये। इसका पेस्ट बनाइये और त्वचा पर लगाइये। उसके बाद मुंह को हल्के गरम पानी से धो लीजिये।

ब्लैकहेड हटाने के लिये
पके हुए आम के पल्प को मिल्क पावडर और शहद के साथ मिक्स करें और स्क्रब बनाएं। इसे चेहरे पर गोलाई में हल्के हाथों से रगड़ें और चमकदार त्वचा पाएं।

एंटी एजिंग मास्क
आम में बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को बूढा होने से बचाता है। आम के पल्प को सीधे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ ही दिनों में फर्क देखें।

एक्ने हटाए
कच्चे आम का जूस एस्ट्रीजेंट के रूप में मुंहासे हटाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है। इससे झाइयां भी दूर हो सकती हैं। कैमिक से भरा एस्ट्रिजेंट ना प्रयोग करें और उसके जगह पर यह कच्चे आम का एस्ट्रीजेंट प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
