Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Beauty Tips: सगाई करते ही जल्द शुरु करें ये काम, चेहरे पर आ जाएगा ग्लो
शादी करने से पहले कई सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इन दिनों दुल्हने बनने वाली लड़की के लिये समझिये आफत ही आफत। आफत इसलिये क्योंकि उसे अंदर बाहर हर चीजों का विशेष ख्याल रखना होता है। ऐसे में खुद के लिये शॉपिंग भी करो और अपना भी ख्याल रखो।
READ: दुल्हनों के लिये ब्राइडल मेकअप टिप्स
ज्यादातर लड़कियां अपनी त्वचा और बालों पर उस समय तक ध्यान नहीं देती जब तक कि शादी का दिन करीब नहीं आ जाता। लेकिन हमारा मानना है कि पार्लर में पैसे खराब करने की बजाए अगर आप सगाई के बाद से ही अपने शरीर और त्वचा का ख्याल रखना शुरु कर देंगी तो आपके लिये काफी अच्छा होगा।
READ: दुल्हन की सुंदरता को निखारे ये खास एग फेशियल
अगर आपको शादी के लिये चमकदार त्वचा और तनाव रहित दिन चाहिये तो हमारे ये 10 ब्यूटी टिप्स अपनी सगाई हो जाने के दूसरे दिन से ही अपनाना शुरु कर दें।

चेहरे से डेड स्किन साफ करें
चेहरे को हफ्ते में दो बार स्क्रबर से साफ करते रहने से उस पर से डेड स्किन साफ हो जाती है और चेहरे पर चमक आ जाती है। साथ ही इससे दाग धब्बे भी हल्के पड़ जाते हैं और चेहरा साफ सुथरा दिखाई देने लगता है।

चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं
रूखी त्वचा दिखने में धब्बेदार लगती है इसलिये अपने चेहरे को दिन में दो बार हल्के गुनगुने पानी से धो कर उस पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

अपनी डाइट का रखें ख्याल
अपनी डाइट का ख्याल रखें जिससे आपकी त्वचा को सही पोषण मिले। शादी से पहले अपने आहार में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें। इसके साथ शराब, फैट्स, नमक और मीठा एकदम बंद कर दें।

क्या पियें
पानी आपकी त्वचा का दोस्त है इसलिये इसे हमेशा अपने पास रखें। अपने शरीर को अंदर से साफ रखने और उसे हाइड्रेट रखने के लिये ढेर सारे पानी का सेवन करें। इससे आपकी त्वचा पर भी काफी चमक आएगी।

ढेर सारा व्यायाम करें
शादी के काम काज में आपको वर्कआउट करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा इसलिये उसकी जगह पर खूब दौड़ भाग वाले काम करें। लिफ्ट की जगह पर सीढ़ियों का प्रयोग करें, गाड़ी की जगह पर पैदल ही जाएं और खूब पसीना बहाएं।

डेंटिस्ट के पास जाएं
आपको अपनी शादी में काफी ज्यादा स्माइल करना होगा इसलिये जरुरी है कि आपके दांत अच्छे दिखें। इसके लिये आपको डेन्टिस्ट के पास जा कर अपने दांतों की क्लीनिंग करवानी पड़ेगी।

बालों में कंडीशन जरुर लगाएं
बालों में प्रदूषण और तनाव का बहुत असर पड़ता है इसलिये सैलून जरुर जा कर हेयर स्पा करवाना ना भूलें। हेयर स्पा से आपको कई फायदे हो सकते हैं। मसाज से सिर का अच्छा ब्लड सर्कुलेशन होता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।

नेचुरल चीज़ों का प्रयोग करें
प्राकृतिक उत्पादों का ही प्रयोग करें। आप बाजार में आसानी से टोनर, स्क्रबर, मॉइस्चराइजर, बाथिंग ऑइल और क्रीम आदि खरीद सकती हैं। इससे आपको किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं पड़ेगा। इसके अलावा बालों पर शादी के लगभग एक महीने पहले तक कोई कलर ना करवाएं।

धूप से खुद को बचाएं
त्वचा के लिये धूप अच्छी नहीं होती इसलिये इससे बच कर रहें। सूरज की कड़ी धूप की वजह से त्वचा की चमक गायब हो जाएगी और त्वचा काली पड़ जाएगी। बाहर निकलने से पहले खुद को अच्छी तरह से ढंक कर निकलें। साथ ही सनस्क्रीन लगाना तो बिल्कुल भी ना भूलें।

अच्छी नींद लें
अपनी नींद को बेवजह बेकार की चीजों पर खराब ना कर के अपनी 8 घंटों की नींद पूरी करें। नींद पूरी करने से चेहरे पर गलो तो आता ही है साथ में मोटापे से भी छुट्टी मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
