Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
खूबसूरत चेहरे और बाल के लिये आजमाएं पपीते के पत्ते का जूस
पपीते की पत्तियों में ढेर सारा पोषण छुपा हुआ है जिसको सीधे तौर पर प्रयोग करने से लाभ ही लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं इसे कैसे यूज किया जाता है और यह किन किन कामों में प्रयोग होता है।
हम सब जानते हैं कि पपीते की पत्तियों का रस डेंगू को ठीक करने में कितना फायदेमंद है। पर क्या आप ये भी जानती हैं कि पपीते की पत्तियां हमारी त्वचा और बालों को स्वस्थ भी बना सकती हैं।
जी हां, पपीते की पत्तियों में ढेर सारा पोषण छुपा हुआ है जिसको सीधे तौर पर प्रयोग करने से लाभ ही लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं इसे कैसे यूज किया जाता है और यह किन किन कामों में प्रयोग होता है।

ऐसे बनाएं जूस-
1. जरुरतभर पपीते की पत्तियां ले कर उन्हें अच्छी तरह से धो कर पोछ लें। उन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में काटें और फिर सॉस पैन में 2 लीटर पानी डाल कर धीमी आंच पर खौलाएं। जब पानी आधा हो जाए, तब इसे छान लें और किसी कांच की शीशी में भर कर रख लें। आप इसे 3 से 4 दिनों तक फ्रिज में भी रख सकती हैं। आप इसको दूसरे तरीके से भी बना सकती हैं, जैसे पपीते की पत्तियों को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर मिक्सी में पीस लें और उसे निचोड़ कर रस को छान लें।

त्वचा के लिये कैसे है फायदेमंद
1. पपीते की पत्तियों में भारी मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है जो कि त्वचा के स्वास्थ्य के लिये काफी बेहतर है।

2. पपीते की पत्तियों का रस त्वचा के पोर्स को साफ करता है। साथ ही यह मुंहासों और झाइयों से भी बचाता है।

3. पपीते का रस आपका एक्जिमा से भी बचाएगा । आप इस जूस को प्रभावित स्थान को स्क्रब कर के तब लगाएं।

4. ताजे पत्तों का रस जले, कटे और छिले हुए स्थान पर लगाने से घाव जल्दी भरता है।

5. अगर पैरों पर कॉर्न हो गया है तो पपीते की पत्ती के टिप से निकला ताजा दूध लगाने से वह साफ हो जाता है।

बालों के लिये कैसे है फायदेमंद
1. क्या आप जानती हैं कि पपीते की पत्तियों का रस अक्सर शैंपू और अन्य हेयर ट्रीटमेंट के लिये यूज़ किया जाता है। अगर इस रस को नारियल के दूध या शहद में मिला कर कंडीशनर के तौर पर यूज़ किया जाए तो बाल मुलायम बनते हैं।

2. पपीते की पत्तियों को रूसी मिटाने के लिये भी प्रयोग किया जाता है। यह सिर से गंदगी और तेल को निकालता है तथा बालों पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं करता।



Click it and Unblock the Notifications
