Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक सनस्क्रीन
सनस्क्रीन की जरुरत हर किसी को हर मौसम में पड़ती है। घर से बाहर निकलते वक्त चाहे धूप हो या ना हो, सनस्क्रीन लगाना बहुत ही जरुरी है। अगर आप सनस्क्रीन नहीं लगाएंगी तो आपके चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां, दाग धब्बे और झाइयां पड़ जाएंगी।
सूरज की कड़ी धूप चेहरे को काला करती है और त्वचा को क्षति पहुंचाती है। कई लोगों को तो धूप में निकलने से लाल रंग के चकत्ते भी पड़ जाते हैं। इसलिये सनस्क्रीन की जरुरत को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। बाजार से खरीदी हुई सनस्क्रीन कैमिकल बेस्ड होती है जिससे धूप से तो बचाव होता ही है साथ ही त्वचा पर बुरा प्रभाव भी पड़ने लगता है।
READ: क्या सनस्क्रीन लगानी चाहिये?
लेकिन आपको अब बाजार से सनस्क्रीन खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि आप खुद ही घर पर इसे आराम से तैयार कर सकती हैं। जी हां, ऐसे कई प्राकृतिक चीज़ें हैं जिसको मिला कर आप सनस्क्रीन बना सकती हैं। इसे लगाने से धूप से तो सुरक्षा होगी ही साथ ही आपकी त्वचा पर ग्लो भी आ जाएगा। अब आइये जानते हैं होम मेड सनस्क्रीन बनाने का आसान तरीका।

सनस्क्रीन ऑइल रेसिपी
यह सनस्क्रीन बनने के बाद एक तेल की समान होगी। इसको बनाने के लिये आपको 1/2 कप नारियल तेल, 15 बूंद ऑलिव ऑइल, 7 बूंद कैरट सीड का तेल चाहिये। इन्हें एक साथ मिलाएं और एक रंगीन कांच की बोतल में भर कर रख दें, इससे वह लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

वॉटर प्रूफ सनस्क्रीन
सामग्री- 1/4 कप अवाकाडो तेल, 1/4 कप नारियल तेल, 1/4 कप शिया बटर, 1/4 कप बीवैक्स, 2 छोटे चम्मच जिंक ऑक्साइड और 15 बूंद कैरट सीड ऑइल मिलाएं।
विधि - सबसे पहले नारियल तेल, बी वैक्स और शिया बटर को धीमी आंच पर पिघला लें और फिर उसमें बाकी की सारी सामग्रियां मिक्स कर लें। जब यह एक पेस्ट की तहर बन जाए तब इसे एक जार में भर कर रख लें।

एलोवेरा सनस्क्रीन
इसे बनाने के लिये 1 कप एलोवेरा जूस, 1/4 कप एवाकाडो तेल, 15 बूंद कैरट सीड तेल और 10 बूंद मिराह तेल मिलाएं। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करें और फिर इसे लगाएं।

शिया बटर सनस्क्रीन
यह सनस्क्रीन एक क्रीम की तरह लगेगी। इसके लिये आपको आधा कप शिया बटर, 1/3 कप नारियल तेल, 15 बूंद कैरट सीड ऑइल और 2 चम्मच जिंक ऑक्साइड चाहिये। फिर पिघले नारियल तेल को शिया बटर में मिलाएं और लगातार चलाती रहें। फिर इसमें बाकी की चीज़ें भी मिक्स करें। और जब ये क्रीमी टेक्सचर में आ जाए तब इसे यूज़ करें।

SPF
शिया बटर में आपको कम से कम SPF 6 की मात्रा मिल जाएगी। वहीं नारियल तेल में SPF 10, एवाकाडो में SSPF 8 और कैरट सीड में लगभग SPF 40 होता है।

टिप्स
अगर आपकी त्वचा पर घाव, स्क्रैच या सनबर्न है तो अपनी सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड ना मिलाएं। अगर आपकी त्वचा अच्छी है तो ही उसमें जिंक ऑक्साइड मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
