Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चेहरे से दाग-धब्बों का सफाया करे हल्दी फेस पैक
हल्दी ना केवल खाने का स्वाद बढाती है बल्कि यह सुंदरता निखारने के काम भी आती है। अगर चेहरे पर मुंहासों के दाग धब्बे हैं और वह जा नहीं रहे हैं, तो उस पर हल्दी का बना फेस पैक लगा सकती हैं।
Pre-Diwali & Ganesh Chaturthi Sale at Paytm- 100% Cashback on Products.
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कि एक्ने के दाग को जल्द से जल्द मिटाने की कोशिश करते हैं। आप हल्दी में शहद, नींबू, चंदनपावडर आदि मिला कर पेस्ट तैयार कर सकती हैं। आइये देखते हैं ऐसे ही कुछ गुणकारी हल्दी के फेस पैक जो चेहरे से दाग और धब्बों का सफाया करते हैं।
चेहरे से दाग-धब्बों का सफाया करे हल्दी फेस पैक

हल्दी और दही: 1 चम्मच हल्दी पावडर को 1 चम्मच दही के साथ मिक्स कर के गाढा पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं क्योंकि यह पुराने से पुराना दाग भी हटा देता है।

हल्दी, दूध और शहद: 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद के साथ 1 टीस्पून हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इससे धीरे धीरे कर के चेहरे के सारे दाग धब्बे गायब हो जाएंगे।

हल्दी और नींबू का रस: ताजे नींबू के रस में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और गाढा पेस्ट तैयार कर के चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। फिर चेहरे को पोछने के बाद उस पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

हल्दी और खीरे का रस: हल्दी और खीरे का रस आपको गोरा बनाएगा। इसके लिये 1 टीस्पून हल्दी में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं और चेहरे के दाग पर लगाएं। 15 मिनट के बाद जब चेहरे पर यह पेस्ट अच्छी तरह से सूख जाए तब इसे धो लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें।

हल्दी और चंदन पावडर: 1 चम्मच चंदन पावडर में चुटकीभर हल्दी और थोड़ा सा शुद्ध शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं और फिर पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
