Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
त्वचा में कसाव लाए स्ट्रॉबेरी और अंगूर से बना फेस पैक
जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारी त्वचा लटकने लगती है और ढ़ीली हो जाती है क्योंकि यह पहले के समान कोलेजन का उत्पादन नहीं कर पाती।
कोलेजन मनुष्यों तथा जानवरों में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है तो त्वचा का लचीलापन बनाये रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। ढीली और लटकती हुई त्वचा की समस्या से निपटना बहुत कठिन काम होता है, विशेष रूप से तब जब ये समय से पहले दिखने लगे। यदि आप इसके लिए तैयार न हो तो इस समस्या से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है।
यदि आप पहले से ही त्वचा का ध्यान रखने तो लाइंस, झुर्रियों और लटकती हुई त्वचा की समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है। आपको बढ़ती उम्र के लक्षण दूर रखने के लिए बहुत अधिक पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। एंटी ऐजिंग तकनीक बहुत महंगी हो सकती हैं।

परन्तु सौभाग्य से इसके लिए कई प्राकृतिक और सस्ते उपाय उपलब्ध हैं। त्वचा से संबंधित सभी समस्याओं का इलाज प्रकृति के पास है परन्तु फिर भी हम कठोर केमिकल्स का सहारा लेते हैं।
आज हम आपको सभी प्राकृतिक पदार्थों से बने एक फेस पैक के बारे में बताएँगे जो आपके चेहरे की त्वचा पर कसाव लाता है। इसके लिए आपको केमिकल्स का सहारा लेने या पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है।
सामग्री:
- लाल अंगूर
- स्ट्रॉबेरीज़
- दही
विधि तथा प्रयोग:
कुछ लाल अंगूर और स्ट्रॉबेरीज़ लें तथा चम्मच की सहायता से उन्हें अच्छी तरह मसलें ताकि उसमें कोई गाँठ न रहे। इस मिश्रण में एक कप दही मिलाएं। यह एक स्मूदी की तरह दिखाई देगा। चमकदार त्वचा तथा एक्स्फोलियेशन के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications