Latest Updates
-
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह
एलोवेरा के इस्तेमाल से घर पर ही ऐसे करें बॉडी को डीटैन
बीच वैकेशन से वापस आने के बाद सभी को टैनिंग की समस्या बहुत ज्यादा होती है। टैनिंग को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल सबसे अच्छा रहता है।

बेहतर है कि आप इस बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करें कि कैसे आप घर पर ही एलोवेरा का इस्तेमाल करते हुए ऐसे पैक बना सकते हैं जो बॉडी को फिर से पुरानी सी रंगत में ला देगा। डालें एक नज़र:

1. एलोवेरा जेल -
आवश्यक सामग्री: एलोवेरा जेल
विधि:
सबसे पहले एलोवेरा के प्लांट से एक पत्ती काट लें। उस पत्ती को बीच से चीर लें और उससे जेल को एक कटोरी में निकाल लें।
चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
अब इसे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 5 मिनट के लिए लगा रहने दें जब तक सूख न जाएं। अब चेहरे को फिर से धो लें।

2. एलोवेरा और नींबू का रस -
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा
नींबू का रस
विधि:
एलोवेरा जेल में नींबू के रस को मिला लें।
इससे अच्छे से मिक्स कर लें।
चेहरे को साफ करके इसे मिश्रण को लगाएं।
हाथों या पैरों पर भी इसे डीटैन के लिए लगाया जा सकता है।
सूखने तक लगा रहने दें, इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

3. एलोवेरा और चंदन पाउडर -
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा
चंदन पाउडर
विधि:
सबसे पहले चेहरे को साफ से धुल लें।
एक कटोरी में एलोवेरा जेल और चंदन पाउडर को मिला लें। इस लेप को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
इस लेप को आप हर दिन लगा सकते हैं।

4. एलोवेरा और अंडे की जर्दी -
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा
अंडे की जर्दी
विधि:
एलोवेरा और अंडे को मिला लें।
अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। चेहरे पर एकसमान लेप लगा लें।
10 मिनट के लिए सूखने दें।
बाद में ठंडे पानी से धुल लें।

5. एलोवेरा और ब्राउन सुगर -
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा
ब्राउन सुगर
विधि:
एलोवेरा और ब्राउन सुगर को मिला लें।
इसे अच्छे से मिश्रित कर लें।
इस लेप को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और सूखने दें।
लगभग 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको आराम मिलेगा।

6. एलोवेरा और पपीता -
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा
पपीते का गूदा
विधि:
एलोवेरा और पपीते के गूदे को मिक्स कर लें।
इस लेप को टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं और सूखने दें।
15 से 20 मिनट ठंडे पानी से धो लें। हर दिन इसे लगाने से जल्द ही टैनिंग दूर हो जाएगी।

7. एलोवेरा, दही और बेसन
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा
दही
बेसन
विधि:
एलोवेरा जेल में बेसन और दही को मिला लें।
इस लेप को बिना गुठली वाला एकसमान लेप बनाएं।
इस लेप को चेहरे, हाथों, पीठ और पैरों पर लगा लें।
थोड़ी देर बाद इसे ठंडे पानी से निकाल दें।
ये त्वचा को नमी प्रदान करता है और टैनिंग को दूर भगाता है।

8. एलोवेरा और संतरे का छिलका
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा जेल
संतरे के छिलकों का पाउडर
विधि:
एलोवेरा जेल लें।
इसमें संतरे के छिलके का पाउडर एक चम्मच मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद इस मिश्रण को प्रभावित हिस्सों पर लगा लें जहां की टैनिंग आप दूर करना चाहती हों।

9. एलोवेरा और पुदीना -
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा
पुदीना
विधि:
पुदीने को पीसकर उसे एलोवेरा जेल में मिला लें।
इस लेप को टैन हुए हिस्से पर लगाएं।
15 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद, ठंडे पानी से धुल लें।

10. एलोवेरा और खीरे का जूस
आवश्यक सामग्री:
एलोवेरा जेल
खीरे का जूस
विधि:
एलोवेरा जेल में खीरे को पीसकर मिला लें। ध्यान रहें बीज वाले हिस्से को निकाल दें और सिर्फ गूदे का इस्तेमाल करें।
इस लेप को शरीर के टैन हुए हिस्से पर लगाएं और यूँ ही लगा छोड़ दें।
20 मिनट बाद स्नान कर लें। लेकिन ठंडे या सामान्य पानी का ही इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications