Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
10 फेस मास्क रेसिपी जो आपकी त्वचा में कोलाजन की मात्रा बढ़ा देगा
कोलाजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जिससे आपकी त्वचा का स्वास्थ्य सही रहता है। अगर आपके शरीर में सही मात्रा में कोलाजन मौजूद है तो आपकी त्वचा रूखी और बेजान नहीं दिखेगी।
हालांकि, उम्र के साथ शरीर में कोलाजन का बनना कम हो जाता है। इससे आपकी त्वचा का खिंचाव कम हो सकता है और आप अपनी असल उम्र से ज़्यादा दिख सकती हैं। पर कोलाजन की मात्रा में बढ़ोत्तरी और जवान और खूबसूरत त्वचा पाना संभव है।
कई तरह की प्राकृतिक सामग्रियां जैसे ओलिव आयल, अमरुद, अवोकेडो, चावल का आंटा इत्यादि शरीर में कोलाजन की मात्रा बढ़ाती हैं और त्वचा को लम्बे समय तक जवान दिखने में मदद करती है। अगर ऊपर से इस्तमाल किया जाए तो यह सामग्रियां "कोलाजन की कमी" की समस्या पर जादू की तरह काम करती है।

इसलिए आज बोल्डस्काई में हमने कई तरह के फेसिअल मास्क के बारे में बताया है जिससे आप अपनी त्वचा के स्वास्थय को ठीक रख सकती हैं और कोलाजन की मात्रा को भी बढ़ा सकती हैं।
आगे उन रेसिपी के बारे में पढ़ें जिससे आप घर पर ही कोलाजन बढ़ाने वाले फेस मास्क बना सकती हैं।

1. ओलिव आयल+ ग्रेप सीड आयल
4-5 बूँद ग्रेप सीड आयल में 1 छोटा चम्मच ओलिव आयल मिलाएं। पूरे चेहरे और गर्दन पर इसे अच्छी तरह से लगा लें। अब इसे 10- 15 मिनट तक सूखने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप इसे हफ्ते में एक बार करते हैं तो आपकी त्वचा में कोलाजन की मात्रा अवश्य बढ़ेगी।

2. अमरुद+ गाजर का रस
पके हुए अमरुद के दो कटे हुए टुकड़े लें और इसका पेस्ट बना लें। इसे ताज़े निकले गाजर के रस में मिला लें। अब इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक सूखने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर इस मास्क को महीने में एक बार भी लगाया जाए तो त्वचा में कोलाजन की कमी की समस्या का समाधान मिल सकता है।

3. अंडे की ज़र्दी+ निम्बू का रसहोता चामच शहद में मिला लें
एक अंडे की ज़र्दी और दो छोटा चम्मच निम्बू के रस का मास्क बना लें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट तक रहने दें। अब इसे ठन्डे पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगायें और कोलाजन की मात्रा में बढ़ोतरी पाएं।

4. अवोकेडो+ शहद
पके हुए अवोकेडो को मैश कर लें और इसमें 2 छोटे चामच शहद मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और पूरे चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद हलके गुनगुने पानी से धो लें। इस बेहतरीन मास्क को दो हफ्ते में एक बार लगाने से भी आपको अपनी त्वचा पर अंतर साफ नज़र आएगा।

5. चावल का आंटा+ टमाटर का गूदा
1 छोटा चम्मच चावल के आंटे में 2 छोटा चम्मच टमाटर का गूदा मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगायें। इसे 20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद त्वचा को क्लींजर और गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को चेहरे पर दो हफ्ते में एक बार लगायें और अपनी त्वचा में कोलाजन की मात्रा को बढ़ा हुआ पाएं।

6. केला+ दूध की मलाई
एक पके हुए केले को मैश करें और इसमें 1 छोटा चम्मच दूध की मलाई मिलाएं। इसे चेहरे पर लगायें और 10 मिनट तक सूखने दें। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें। धोने के बाद चेहरे पर मोइस्टराइजर लगायें। इस मास्क से चेहरे पर खासा असर दिखता है।

7. अरंडी तेल+ कीवी का गूदा
2 छोटे चम्मच कीवी के गूदे में 4 बूँद अरंडी तेल मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगायें। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को महीने में एक बार लगायें और त्वचा में कोलाजन की मात्रा को बढायें।

8. आड़ू+ दही
2-3 पके हुए आड़ू को मैश कर लें और इसमें 1 बड़ी चम्मच दही मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक सूखने दें और उसके बाद नार्मल पानी से धो लें। इस मास्क को महीने में एक बार लगाने से आपकी त्वचा में फर्क साफ दिखेगा और यह जवान दिखेगी।

9. अनानास+ चीनी
पके हुए अनानास के दो टुकड़े लें और इसे मैश कर लें। इसमें 1 छोटा चम्मच दानेदार चीनी मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगायें। 15 मिनट तक रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को दो हफ्ते में एक बार इस्तमाल करें और परिणाम त्वचा पर देखें।

10. बादाम तेल+ आम
2 छोटा चम्मच मैश आम लें और इसमें 1 छोटा चम्मच बादाम तेल मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगायें और 20 मिनट तक लगा रहने दें। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को महीने में एक बार लगायें और इस बात को तय समझें की आपकी त्वचा में कोलाजन की मात्रा बरकरार रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
