Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
हरा धनिया से बनाएं ये 3 फेस पैक्स, होंगे ये फायदे
जब बात स्किन केयर की आती है तो हम फलों को ज्यादा भाव देत हैं पर क्या आप जानती हैं कि सब्जियोंसे भी रूप मेनिखार पैदा किया जा सकता है।
ऐसी ही सब्जी में एक है धनिया की पत्ती जो कि त्वचा के लिये कई मामलों में बढियां साबित होसकती है। हरी धनिया की पत्ती किसी भी टाइप की स्किन पर लगाई जा सकती है।

इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो एक्ने, स्कार और पिंपल आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर चेहरे पर तेजी से झुर्रियां आ रही हैं तो भी आप इसका पेस्ट बना कर लगा सकती हैं।
धनिया का फेस पैक और स्किन स्क्रब बनाने के लिये इनकी पत्तियों को धो कर कुछ मिनटो के लिये भिगो कर रख दें। अब आइये जानते हैं इनका यूज़ कैसे किया जा सकता है:

धनिया पत्ती + टमाटर का जूस + नींबू का जूस + मुल्तानी मिट्टी
सबसे पहले आधी कटोरी भींगी हुई धनिया की पत्ती पीस लें। अब इस पेस्ट में पांच चम्मच टमाटर का रस और नींबू का रस मिक्स करें। उसके बाद इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। जब आपका पेक रेडी हो जाए तब इसे स्किन पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा साफ और गोरा दिखेगा।

धनिया की पत्तियां + अंडे का सफेद भाग + पाउडर ओट्स
सबसे पहले, मिक्सर में 1/2 कटोरी गीली धनिया पीस लें। फिर अंडे का सफेद हिस्सा ले कर धनिया के पत्तों में मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर उसमें ओट्स पावडर डालें और स्क्रब तैयार करें। इस स्क्रब से चेहरे कीमसाज करें। इससे आपके ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स पोर्स से मिकलेंगे।


धनिया पत्तियां + दही + वेरा जेल + दूध पाउडर + चावल पाउडर + काओलोनाइट क्ले
1/2 कटोरी गीली हरी धनिया रखें। दही लें। एलोवेरा के पेड़ से जेल निकाल लें। सबसे पहले दही और एलोवेरा जैल मिला लें। एक ग्राइंडर में धनिया का पेस्ट पीस लें, फिर उसमें अन्य सामग्रियां मिक्स करें।
अबइसमें 1 टीस्पून काओलोनाइट क्ले मिक्स करें। आप चाहें तो इसमे रोजवॉटर या कच्चा दूध भी मिक्स कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। यह एक क्लींजर की तरह काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
