Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
जानिये रात में नाइट क्रीम लगा कर सोने से क्या फायदे होते हैं
30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अपनी दैनिक दिनचर्या में नाईट क्रीम को अवश्य शामिल करना चाहिए।
रात के समय नाईट क्रीम का उपयोग करना त्वचा की देखभाल का सबसे अच्छा तरीका है। जिस प्रकार आप दिन के समय मॉस्चराइज़र लगाते हैं उसी प्रकार रात के समय भी त्वचा की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
यदि आपने अभी तक नाईट क्रीम का उपयोग करना शुरू नहीं किया है तो आपको इसके उपयोग और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानना चाहिए।
चमकदार त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन 12 प्राकृतिक फेस मास्क
नाईट क्रीम का उपयोग क्यों करें?
पूरे दिन आपकी त्वचा बहुत सारा प्रदूषण और तनाव झेलती है इसलिए रात के समय त्वचा की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। रात में त्वचा की देखभाल करने से सुबह उठने पर आपकी त्वचा साफ़, शानदार और सुंदर दिखती है। समय के साथ साथ आपकी त्वचा की चमक और लचीलापन कम होता जाता है। इससे आपकी रंगत कम होने लगती है।
अत: त्वचा के लचीलेपन और दृढ़ता को बनाये रखने के लिए आपको नियमित तौर पर नाईट क्रीम्स का उपयोग करना चाहिए। रात के समय आपकी त्वचा में कोशिकाओं के नवीनीकरण की प्रक्रिया होती है और इसलिए रात के समय नाईट क्रीम का उपयोग करने से आपकी त्वचा शानदार और सुंदर हो जाती है।

नाईट क्रीम के उपयोग से होने वाले लाभ
- अधिकाँश अध्ययनों और खोजों से पता चला है कि नाईट क्रीम में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड होते हैं जो शरीर में कोशिकाओं के नवीनीकरण की प्रक्रिया को तीव्र करते हैं। नाईट क्रीम्स में उच्च मात्रा में कोलेजन पाया जाता है जो त्वचा के लचीलेपन और दृढ़ता को बढ़ाता है।
- इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी त्वचा किस तरह की है, नाईट क्रीम का उपयोग करना सबके लिए लाभदायक होता है। जिन लोगों की त्वचा तैलीय है उन्हें भी नाईट क्रीम का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे सीबम का उत्पादन प्रभावी रूप से घटता है। नाईट क्रीम का उपयोग करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट और मॉस्चराइज़ रहती है और इस प्रकार यह रुखी और शुष्क त्वचा के उपचार में सहायक होता है। यह मुंहासों वाली त्वचा की देखभाल में भी सहायक होती हैं।

- 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अपनी दैनिक दिनचर्या में नाईट क्रीम को अवश्य शामिल करना चाहिए। नाईट क्रीम में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और कोलेजन पाया जाता है तो त्वचा की बढ़ती उम्र के लक्षणों के उपचार में सहायक होते हैं। नाईट क्रीम्स का उपयोग करने से फाइन लाइन्स, झुर्रियां और ऐजिंग स्पॉट्स हलके हो जाते हैं। प्रतिदिन उपयोग करने से इस समस्या का आसानी से समाधान किया जा सकता है।
नाईट क्रीम का चुनाव किस तरह करें? जब आप नाईट क्रीम का चुनाव करते हैं तो ध्यान रहे कि क्रीम बहुत अधिक गाढ़ी न हो। बहुत अधिक गाढ़ी क्रीम का उपयोग करने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं जिससे त्वचा खुलकर सांस नहीं ले पाती। बहुत अधिक गाढ़ी क्रीम का उपयोग करने से त्वचा में जलन होती है और इससे त्वचा पर मुंहासों की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा हमेशा सही नाईट क्रीम चुनें जो पराबेन मुक्त हो और ऐसी हो जिसमें अन्य कोई अतिरिक्त सुगंध न मिलाई गयी हो।

नाईट क्रीम में ये घटक होने चाहिए
नाईट क्रीम में पाए जाने वाले घटक दिन के समय लगाए जाने वाले क्रीम्स और मॉस्चराइज़र के घटकों से अलग होते हैं। हालाँकि जब भी आप नाईट क्रीम्स चुनें तो ध्यान रहे कि उसमें ये घटक अवश्य हों: नारियल का तेल, ऑलिव ऑइल, ओट्स, शहद, शेया बटर, जैसमीन ऑइल, एमिनो एसिड, विटामिन ए, जोजोबा ऑइल, रोज़ ऑइल, कोलेजन, एंटीऑक्सीडेंट।
यदि किसी नाईट क्रीम में इनमें से कुछ घटक पाए जाते हैं तो त्वचा पर इसका उपयोग करना सुरक्षित होता है। हमेशा ऐसी नाईट क्रीम्स का उपयोग करें जिनमें प्राकृतिक पदार्थ, प्रोटीन्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में हो ताकि आपकी त्वचा को कई तरह से फायदा मिल सके।

नाईट क्रीम के उपयोग का सही तरीका क्या है?
- केवल नाईट क्रीम का उपयोग करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इसके उपयोग का सही तरीका जानना बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ हम आपको नाईट क्रीम के उपयोग का सही तरीका बता रहे हैं। आगे पढ़ें।
- नाईट क्रीम लगाने के पहले यह आवश्यक है कि आप अपना चेहरा साफ़ करें। ध्यान रहे कि नाईट क्रीम लगाने से पहले आप चेहरे से सारी धूल और गंदगी साफ़ कर लें।
- चेहरे पर नाईट क्रीम की बहुत थोड़ी मात्रा लगायें। बहुत अधिक मात्रा में क्रीम लगाने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और इससे त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप इसकी थोड़ी मात्रा का उपयोग करें और इसे त्वचा पर अच्छी तरह से लगायें।
- जब नाईट क्रीम लगायें तब ऊपर की ओर, गोलाकर दिशा में मसाज करें ताकि त्वचा को एक अच्छा लिफ्ट मिल सके। इससे झुर्रियां और ऐजिंग के लक्षण नहीं दिखाई देते।
- आँखों के आसपास के भाग में नाईट क्रीम न लगायें।



Click it and Unblock the Notifications
