Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
रंग रूप में आएगा निखार अगर करवाएंगी इन फूलों से फेशियल
महिलाएं स्पा जाना पसंद करती हैं और ऐसा कह सकते हैं कि यह एक ऐसा समय होता है जो वह अपने व्यस्त रूटीन से अपने लिए निकाल सकती हैं। ज़्यादातर महिलाएं जब सैलून जाती हैं तो वह फेसिअल करवाती हैं।
फेसिअल चेहरे के लिए आरामदायक होता है और इसमें चेहरे की मांसपेशियों का मसाज होता है और इसमें से गंदगी को साफ किया जाता है। फेसिअल के कई फायदे हैं। फेसिअल के दौरान किये जाने वाले मसाज से चेहरे पर रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे चेहरे पर चमक आती है।
फेसिअल से चेहरे पर मौजूद साड़ी गंदगी निकल जाती है। यह चेहरे को तरोताजा करता है और अन्दर से सुन्दर बनाता है। रेगुलर फेसिअल करवाने से त्वचा में खिंचाव बढ़ता है, कोलाजन की उत्पत्ती होती है और चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती।
फेसिअल से चेहरे की कोशिकाओं में नमी बढ़ती है। फेसिअल में इस्तमाल होने वाले क्रीम और दूसरे उत्पाद त्वचा की सतह तक जाते हैं और चेहरे पर चमक लाते हैं। यह इतना लोकप्रिय है कि इसकी डिमांड हमेशा रहती है।
महिलाओं के पास कई तरह के फेसिअल का आप्शन होता है। वह अपनी ज़रुरत के हिसाब से फेसिअल का चुनाव कर सकती हैं। फेसिअल के प्रकार हैं: एंटी एजिंग, स्किन वाइटनिंग, आयल कण्ट्रोल, टेन रिमूवल।
आजकल स्नेक फेसिअल और फायर फेसिअल भी काफी चलन में है। फेसिअल का चलन आजकल काफी बढ़ गया है और यही कारण है कि आजकल मार्किट में कई तरह के फेसिअल आ रहे हैं। फ्लावर फेसिअल एक तरह का फेसिअल है जो महिलाओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
फूलों को नारी से सम्बंधित मानते हैं और इसमें कई ज़रूरी तेल होते हैं जो चेहरे के लिए लाभदायक होते हैं। यह तेल चेहरे की गहराई में जाकर आपकी त्वचा में जान डाल देती है।
यह चेहरे में नमी डालती है और चेहरा चमकने लगता है। आजकल फ्लावर फेसिअल मार्किट में भी उपलब्ध हैं। आप अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार इसे ट्राय कर सकती हैं।

1) रोज फेसिअल:
गुलाब का इस्तमाल सुन्दरता के लिए काफी हद तक किया जाता है। यह चेहरे के लिए सही होता है और चेहरे पर अत्यधिक लाली से निजात दिलाता है। इसमें एस्त्रिनजेंट भी होता है जिससे चेहरे पर कील मुहांसे नहीं निकलते। अगर आपके चेहरे पर बड़े पोर हैं और लाली ज़्यादा है तो आप इस फेसिअल को करा सकती हैं।
चेहरे के प्रकार के लिए उपयुक्त: रूखी त्वचा

2) लैवेंडर फेसिअल:
लावेंदर में एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे चेहरे में मौजूद अत्यधिक तेल सूख जाते हैं और सीबम का उत्पादन नहीं होता। इससे एक्ने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं। इस फेसिअल को लगातार करवाने से चेहरा साफ और गोरा दिखेगा।
चेहरे के प्रकार के लिए उपयुक्त: तैलीय और संवेदनशील त्वचा

3) आर्किड फेसिअल:
आर्किड जितने सुन्दर होते हैं उतना ही असरदार वह हमारी त्वचा के लिए साबित होते हैं। यह अपने एंटी एजिंग क्षमता से लोकप्रिय माना जाता है। यह त्वचा पर प्रदूषक के लिए एक बाधा की तरह काम करता है। आर्किड से चेहरे में पानी बना रहता है जिससे रूखी त्वचा में काफी अंतर नज़र आता है।
चेहरे के प्रकार के लिए उपयुक्त: हर प्रकार की त्वचा के लिए अलग फूल

4) गेंदा:
गेंदा का फूल पीले रंग का होता है और हमारे देश में काफी तादाद में पाया जाता है। इसमें भारी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे त्वचा में कोई क्षति नहीं पहुँचती। इससे त्वचा एक्स्फोलीएट होती है और चेहरे पर चमक बनी रहती है। इससे कील मुहांसे और चेहरे पर सूर्य की किरण का असर भी कम पड़ता है।
चेहरे के प्रकार के लिए उपयुक्त: तैलीय और कॉम्बिनेशन त्वचा

5) कैमोमाइल फेसिअल:
कैमोमाइल आवश्यक तेल कई बार अपने लाभ के लिए इस्तमाल किया जाता है। इससे रक्त धमनियां सिकुड़ती हैं जिससे चेहरे पर की लाली कम होती है। इससे चेहरे में खिंचाव बढ़ता है जिससे त्वचा बेजान और बूढी नहीं दिखती।
चेहरे के प्रकार के लिए उपयुक्त: कॉम्बिनेशन त्वचा



Click it and Unblock the Notifications
