Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बालों की उलझन भगाएं और स्किन की नमी लौटाए, सर्दियों में बड़े काम का है ग्लिसरीन
सुंदर और परफेक्ट लुक के लिए बालों और स्किन की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। बहुत से लोग निखरी स्किन और सिल्की बालों के लिए मार्केट में मिलने वाले कई महंगे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन इन उत्पादों में यूज होने वाले हानिकारक केमिकल बालों और चेहरे को नुकसान पहुंचाकर नेचुरल टेक्सचर और नमी को चुरा लेते हैं। अगर आप इस सर्द मौसम में बालों और चेहरे की चमक बनाए रखना चाहती है तो हर दूसरे ग्लिसरीन का उपयोग करें। ग्लिसरीन का उपयोग आप शैम्पू, बॉडी लोशन और फेशवॉश के तौर पर भी कर सकते हैं।
ग्लिसरीन में मौजूद पौषक तत्व आपके बालों और चेहरे की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते है इसके अलावा ये आपको सुंदर बनाएं रखते है।

उलझे बालों के लिए
सर्दियों में बाल अक्सर रुखे और ड्राय से हो जाते है। उलझें बालों की समस्या दूर करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल एक बेहतर विकल्प होता है। ग्लिसरीन में एलोवेरा जेल को मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। अब हल्के गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इसे बालों में जरूर लगाएं।

आंखों की सूजन हटाएं
देर रात जागने और कम्प्यूटर पर देर तक काम करने की वजह से आंखों के आसपास थकावट और सूजन आ जाती है। इसे कम करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल लाभकारी होता है। रूई में ठंडे ग्लिसरीन को डालें और उसे आंखों की त्वचा पर लगाएं। यह आपके आंखों की अन्य समस्या को भी कम करता है।

फटे होठों के लिए:
सर्दियों में रुखेपन की वजह से होंठ फटना सामान्य बात होती है। ग्लिसरीन फटे होठों के लिए लाभकारी होता है। यह ना सिर्फ होंठो मुलायम बनाया रखता है बल्कि उसके कालेपन को भी कम करता है। एक चम्मच दूध की मलाई में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और उसे रोजाना रात को सोने से पहले होंठ पर लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को रोजाना एक बार जरूर करें।

मेकअप रिमूवर
मेकअप हटाने के लिए ग्लिसरीन बहुत फायदेमंद होता है। मेकअप को अच्छी तरह हटा देता है। ग्लिसरीन में रूई डालें और उससे अपने मेकअप को अच्छी तरह साफ करें। इसके अलावा यह त्वचा को नमी भी प्रदान करता है।

मॉइश्चराइजर की तरह करता है काम
विंटर आते ही त्वचा बहुत ड्राय हो जाती है। ऐसे में खुश्की और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है। शरीर की नमी बनाए रखने के लिए आप ग्लिसरीन युक्त बॉडी लोशन बना सकती है। 100 ग्राम ग्लिसरीन में नींबू का रस ( चार नींबू ) और 100 ग्राम गुलाबजल डालकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे एक शीशी में भरकर रख दें। रोजाना सोने से पहले इसे शरीर में लगाएं। आपको थोड़ी चिपचपाहट सी महसूस होगी लेकिन थोड़ी देर के बाद ये सामान्य हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
