Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चमकदार त्वचा पाने के लिए लगाएं सब्जियों का फेस पैक
आमतौर पर महिलाएं बेजान त्वचा में चमक लाने के लिए कई तरह के मेकअप आइटम्स का प्रयोग करती हैं। आज के समय में प्रदूषण की वजह से महिलाओं की त्वचा बहुत बेजान होती जा रही है।
प्रदूषण के अलावा सन डैमेज, प्रदूषित हवा, अस्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी आदतों की वजह से भी त्वचा की प्राकृतिक चमक खो जाती है। ब्यूटी स्टोर्स में ना जाने कितनी क्रीम और पैक उपलब्ध हैं जो बेजान त्वचा को चमकदार बनाने का वादा करती हैं। हालांकि, इनमें से बहुत कम ही हैं जो इस वादे को पूरा करने में कामयाब होती हैं।

अगर आप भी अब तक कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करके निराश हो चुकी हैं तो हमारे पास आपकी इस परेशानी का हल है। आज बोल्डस्काई पर हम आपको कुछ वेजिटेबल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बेजान त्वचा को चमकदार बना देंगें।
आलू, अजवाइन, गाजर, बैंगन आदि जैसी सब्जियों से त्वचा को पोषण मिलता है और बेजान त्वचा को चमक मिलती है और त्वचा फ्रेश दिखती है। तो चलिए जानते हैं उन फेस पैक के बारे में जो आपकी बेजान त्वचा को चमकदार बना सकते हैं।

1. आलू फेस पैक
- आलू की कुछ स्लाइस काटकर उन्हें फोर्क की मदद से मैश कर लें।
- इस पेस्ट में 2 टीस्पून योगर्ट की मिलाएं और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- 10 से 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाने से आपकी त्वचा चमकने लगेगी।

2. गाजर फेस पैक
- दो चम्मच गाजर के रस में एक टेबलस्पून शहद मिलाएं।
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- 10 से 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- इस वेजिटेबल फेस पैक को सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें।

3. बैंगन फेस पैक
- बैंगन की एक स्लाईस काटकर उसे फोर्क की मदद से मैश कर लें।
- इस पेस्ट में एक टेबलस्पून एलोवरो जैल मिलाएं।
- इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- थोड़ी देर बाद माइल्ड क्लींज़र और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- चमकदार त्वचा पाने के लिए महीने में दो बार ये वेजिटेबल फेस पैक लगाएं।

4. चुकंदर फेस पैक
- चुकंदर की एक पतली स्लाईस काटकर फोर्क से उसे मैश कर लें।
- अब इस मिश्रण में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं।
- इससे चेहरे पर मसाज करें और 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- महीने में 3 बार इस फेस पैक का प्रयोग करने से आपकी त्वचा चमकने लगेगी।

5. हरे मटर का फेस पैक
- 6-7 हरे मटर मैश कर लें और इसमें 1 चम्मच नीबू कारस और आधा चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
- इस पूरे मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इस पैक को 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- लाइट क्लींजर और गुनगने पानी से चेहरा धो लें।
- महीने में एक बार इस फेस पैक का प्रयोग करने से आपकी त्वचा जवां दिखेगी।

6. पत्तागोभी फेस पैक
- ब्लेंडर में 2 से 3 पत्तागोभी की पत्तियों को ब्लेंड कर लें।
- इस मिश्रण में बिना चीनी की ग्रीन टी मिलाएं।
- इसे अपने पूरे चेहरे पर मलें।
- इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- महीने में एक बार इस फेस पैक का प्रयोग करने से आपकी त्वचा जवां दिखेगी।

7. सेलेरी फेस पैक
- सेलेरी की एक डंठल को पीस लें और उसमें 1 चम्मच बादाम का तेल और 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं।
- इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- कुछ मिनट तक चेहरे पर इससे मसाज करें और 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
- गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- महीने में एक बार इस फेस पैक का प्रयोग करने से आपकी त्वचा खूबसूरत दिखेगी।



Click it and Unblock the Notifications
