Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दूध के इन बेहद आसान उपायों से पाएं गहरे डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा
पिगमेंटेशन या फिर आंखों के नीचे काले घेरे आपके पूरे चेहरे की रौनक खत्म करके उसे बेजान बना देते हैं। आमतौर पर नींद की कमी, सूरज की रौशनी में ज़्यादा समय तक रहने या फिर किसी एलर्जी आदि की वजह से डार्क सर्कल की समस्या पैदा हो जाती है।
आंखों के नीचे रोज़ाना क्रीम लगाने से आप कुछ समय तक बच सकते हैं लेकिन इससे पूर्ण इलाज संभव नहीं है। इसके लिए आपको कुछ प्राकृतिक घरेलू नुस्खों की भी मदद लेनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हम घर में मौजूद आसानी से मिल जाने वाले सामान की मदद से डार्क सर्कल का उपचार करने के बारे में जानेंगे और वो सामान है दूध।
दूध में मौजूद विटामिन ए और बी6 नई स्किन सेल्स बनाने में मदद करते हैं और इसकी मदद से त्वचा ज़्यादा स्वस्थ भी नज़र आती है। इतना ही नहीं, दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत को भी हल्का करने में मदद करता है। चलिए अब देखते हैं कि कैसे हम दूध का इस्तेमाल करके आंखों के नीचे बन चुके डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

दूध और गुलाबजल
रोज़ वॉटर में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण इन्फ्लेम्शन और त्वचा से लालपन कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि ठंडे दूध और गुलाब जल दोनों को एकसमान मात्रा में एक साथ मिक्स करना है। अब रुई का टुकड़ा लें और उसे इस मिक्सचर में डुबाकर गिला कर लें। इस कॉटन पैड को अब अपने आंखों के नीचे लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें। आप इस उपाय को हफ्ते में दो से तीन बार ट्राई कर सकते हैं।


दूध और बादाम
मुट्ठीभर बादाम लें और उसे पानी में डूबा कर रात भर के लिए छोड़ दें। इसे अब ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस मिश्रण को आंखों के नीचे बने काले घेरों के ऊपर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि आपकी त्वचा उसे अब्सॉर्ब कर सके। थोड़ी देर बाद इसे धो लें और उस जगह को सूखा लें। अगर आप इस पेस्ट का गुण और बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आप कच्चा शहद भी मिला सकते हैं।

दूध और शहद
शहद में हाईड्रेटिंग प्रॉपर्टी होती है जो त्वचा को मॉइशचर करता है और उसे मुलायम बनाता है। इस विधि के लिए आपको एक चम्मच दूध और शहद की ज़रूरत होगी। दूध को बहुत हल्का गर्म कर लें और अब उसमें कच्चा शहद डाल कर अच्छे से मिला लें। इसे आंखों के नीचे लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट के बाद इसे नॉर्मल पानी से धोकर सूखा लें। बेहतर नतीजे पाने के लिए आप हफ्ते में दो से तीन बार इसे दोहरा सकते हैं।

दूध, खीरा और नींबू का रस
खीरा त्वचा को रेजुविनेट करने का काम करता है और नींबू और दूध के साथ मिलकर ये आंखों के नीचे बने काले घेरों का ट्रीटमेंट करता है। एक बाउल में एक चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच खीरे का जूस और नींबू के रस की कुछ बूंदें लें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें और फिर आंखों के नीचे कॉटन पैड की मदद से लगाकर रखें। इसे कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
