Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दमकती त्वचा के लिए होने वाली दुल्हन को ज़रूर लगाने चाहिए ये उबटन
हम सभी जानते हैं कि किस तरह से हमारी दादी और नानी त्वचा की देखभाल के लिए उबटन का इस्तेमाल किया करती थीं। जब मार्किट में तैयार किए हुए स्किन केयर मास्क और पैक आसानी से नहीं मिला करते थे तब घर पर उबटन तैयार करके त्वचा को दमकता रखा जाता था।
दरअसल उबटन मास्क की तरह ही है जिसे बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्री का प्रयोग किया जाता है और जिसमें सबसे प्रमुख होता है बेसन।

जिनकी दुल्हन बनने की तारीख नज़दीक आ रही है वो अपनी सुंदरता को निखारने के लिए इन मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर सकती हैं ताकि अपनी लाइफ के खास दिन के लिए वो सबसे सुंदर और स्पेशल नज़र आए। इन मास्क में नेचुरल सामान का ही इस्तेमाल होता है इसलिए इसका इस्तेमाल रोज़ाना आसानी से किया जा सकता है जिससे त्वचा दमकती हुई और स्वस्थ नज़र आए।
इस आर्टिकल में तीन उबटन के बारे में ज़िक्र करेंगे जिन्हें आप साफ़ और दमकती त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेसन और कच्चा दूध
बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है और डेड स्किन हटाता है। वहीं दूध त्वचा को नमी प्रदान करती है।
सामग्री
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच चंदन पाउडर
2-3 चम्मच कच्चा दूध
कैसे करें इस्तेमाल
एक बर्तन में बेसन, चंदन पाउडर और कच्चा दूध डालें। इसे अच्छे से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें। चेहरे को साफ़ करके ये पेस्ट सही ढंग से लगाएं। 15 से 30 मिनट के लिए ये चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें और तौलिये से सूखा लें।

बेसन और नींबू
अगर सन टैन और डेड स्किन की समस्या है तो ये पैक आपके लिए परफेक्ट है। नींबू एक नेचुरल ब्लीच है जो स्किन के रंग को साफ़ करने का काम करता है।
सामग्री
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच चंदन पाउडर
½ चम्मच लाल दाल का पाउडर
चुटकी भर हल्दी
2-3 बूंदें गुलाब जल
नींबू रस की कुछ बूंदें
कैसे करें इस्तेमाल
बेसन, चंदन पाउडर, दाल पाउडर, गुलाब जल और नींबू का रस एक बर्तन में लेकर पेस्ट बनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि ये पेस्ट ना ज़्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज़्यादा पतला। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसे हल्के गर्म पानी से साफ़ कर लें।

बेसन, दही और गेहूं का चोकर
बेसन और गेहूं का चोकर त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन चमकाने का काम करता है। वहीं यदि आप इस पैक में हल्दी मिला दें तो उसका एंटीसेप्टिक गुण पिंपल्स को दूर करने में मदद करता है। अगर आप मुलायम और दमकती हुई त्वचा चाहती हैं तो ये उबटन आपके लिए बेस्ट है।
सामग्री
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच आटे का चोकर
1-2 चम्मच दही
चुटकीभर हल्दी
कैसे करें उपयोग
सबसे पहला स्टेप है ऑयल लगाना। थोड़ा सा तिल का तेल गर्म करें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब एक बाउल में बेसन, चोकर, दही और चुटकी भर हल्दी डालें। इन सभी चीज़ों को मिक्स करते हुए स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ऑयल लगे हुए चेहरे पर लगाएं। आप सर्कुलर मोशन में ही मसाज करें। 30 मिनट के लिए इसे फेस पर लगा रहने दें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
